वर्ष के बीच में जल और वायु तत्वों के कारण होने वाले संक्रमण रोग पेट से जुड़ी समस्याएं और श्वसन संबंधी समस्याएं, जुकाम, खांसी, सर्दी, पाचन समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।
- फोटो : adobe stock
फरवरी और मार्च के बीच में सावधानी के साथ गाड़ी चलाना ठीक होगा, नहीं तो चोट लग सकती है या रक्त प्रवाह हो सकता है, इसके बाद बात और पित्त के रोग अधिक असर कारक साबित होंगे, जो लोग पुरानी बीमारियों से ग्रसित है, जैसे कि उच्च रक्तचाप, निम्न रक्तचाप, मधु में उन्हें विशेष सतर्कता रखनी होगी और डॉक्टर के संपर्क में बना रहना होगा। इस समय अवधि में मानसिक स्थिति पर भी ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी।
वर्ष के बीच में जल और वायु तत्वों के कारण होने वाले संक्रमण रोग पेट से जुड़ी समस्याएं और श्वसन संबंधी समस्याएं, जुकाम, खांसी, सर्दी, पाचन समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। इस समय अवधि में अधिक धूल प्रदूषण से बचना चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर संतुलित जीवन शैली अपनाना आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी फिटनेस पर ध्यान दें। नियमित रूप से व्यायाम करें और योग भी कर सकते हैं। ज्यादा चीनी, नमक से बचे और फाइबर युक्त आहार लें, स्वयं को स्वस्थ बनाएं। साल के अंतिम महीनों में सेहत अच्छी रहने की संभावना है।