Venus And Sun Yuti 2026: ज्योतिषियों के मुताबिक, जनवरी में शुक्र और सूर्य की युति होगी, जो मकर राशि में बनने जा रही है। इसके प्रभाव से शक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। साथ ही धन-दौलत में भी वृद्धि संभव है।
Venus And Sun Yuti 2026: शुभ योग के साथ नए साल का प्रारंभ हो चुका है। साल के पहले माह यानी जनवरी 2026 में दो बड़े ग्रहों की युति होने वाली है। बता दें, जनवरी महीने में शुक्र और सूर्य मकर राशि में गोचर करते हुए शक्रादित्य राजयोग का निर्माण करेंगे, जिसे ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना जाता है। सूर्य जहां आत्मबल और मान-सम्मान का कारक है, वहीं शुक्र सुख, वैभव और आर्थिक समृद्धि का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति से बनने वाला यह राजयोग कुछ राशि वालों का भाग्योदय कर सकता है। साथ ही जीवन में भी सकारात्मक बदलाव ला सकता है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
नया घर खरीदने की कामना पूरी होगी। प्रकृति के संपर्क में रहना लाभकारी होगा
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए समय खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रोजेक्ट सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। बड़े अधिकारियों के साथ तालमेल बैठेगा, जिससे आपको संतोष महसूस होगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगी। नया घर खरीदने की कामना पूरी होगी। प्रकृति के संपर्क में रहना लाभकारी होगा। तुला राशि के लोग घर परिवार को साथ लेकर ही कोई फैसला लेंगे तो अच्छा रहेगा। आपको निवेश से अच्छा धन लाभ भी प्राप्त होगी। प्रेम विवाह के लिए मंजूरी मिल सकती हैं। करियर के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्राएं बेहद लाभदायक साबित होंगी। बड़ा धन लाभ होगा और वाहन खरीद सकते हैं।
भूमि या प्लॉट में निवेश करेंगे। इस समय अपने लिए सोने-चांदी का सामान खरीद सकते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए समय शुभ रहने वाला है। आपकी कला कौशल में निखार आएगा। प्रेम जीवन में भी कोई नई शुरुआत या नया मोड़ आ सकता है। समाज में भागीदारी से सम्मान मिलेगा। इस समय आपकी विदेश जानी का यात्राओं को गति मिलेगी। अटके सारे काम पूरे होते हुए नजर आएंगे। धैर्य और समझदारी से काम लेना बेहद जरूरी होगा। हालांकि, परिस्थितियां आपके अनुकूल ही रहने वाली है। धैर्य रखने से धीरे-धीरे स्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी। अविवाहित जातकों के विवाह के योग बन रहे हैं। भूमि या प्लॉट में निवेश करेंगे। इस समय अपने लिए सोने-चांदी का सामान खरीद सकते हैं। Rashifal 2026: नववर्ष का पहला महीना कैसा रहेगा और किसका होगा भाग्योदय ? पढ़ें जनवरी मासिक राशिफल
मार्केट में आपका प्रभाव और बढ़ेगा। यही नहीं एक साथ कई काम मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आने वाले हैं।
- फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए समय नए बदलावों से भरा रहने वाला है। आपके लिए गोल्ड में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। वाहन सुख आपको मिलने वाला है। नए कौशल आपकी कमाई बढ़ा सकते हैं। साझेदारी में किए गए कार्य लाभकारी सिद्ध होंगे। खास बात यह है कि, पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव और गहरा होगा। मीन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट के लिए जाना जाएगा। नए लोगों से आप जुड़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। मार्केट में आपका प्रभाव और बढ़ेगा। यही नहीं एक साथ कई काम मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आने वाले हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।