फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Aditya Yog: 365 दिन बाद बनेगा शुक्रादित्य योग, इन राशियों को मिलेगा मेहनत का दोगुना फल

Thu, 27 Nov 2025 11:36 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukraditya Rajyog Ke Labh: 20 दिसंबर को धनु राशि में सूर्य-शुक्र की युति से शक्तिशाली शुक्रादित्य राजयोग बन रहा है। यह योग 3 राशियों को करियर, धन और मान-सम्मान देगा।
विज्ञापन
1 of 4
shukraditya rajyog - फोटो : amar ujala
Shukraditya Rajyog 2026: सूर्य देव हर माह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, और वैदिक ज्योतिष के अनुसार उनका यह परिवर्तन सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालता है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे और मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी 2026 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इस दौरान ग्रहों के राजा सूर्य की कई ग्रहों के साथ युति बनने की संभावनाएं बनेंगी। ठीक इसी क्रम में 20 दिसंबर को एक विशेष संयोग बन रहा है, जब शुक्र भी धनु राशि में प्रवेश करेंगे और सूर्य के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण योग का निर्माण होगा।
Mercury in Scorpio December 2025: दिसंबर में बुध करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव
इस दिन बनने वाला सूर्य–शुक्र का यह विशिष्ट संयोग शुक्रादित्य योग कहलाता है, जिसे वैदिक ज्योतिष में अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना गया है। यह योग पूरे राशि चक्र को प्रभावित करेगा, लेकिन विशेष रूप से तीन राशियों के लिए यह समय बेहद भाग्यशाली साबित हो सकता है। इन जातकों को न सिर्फ करियर और व्यापार में सफलता मिलेगी, बल्कि धन, मान-सम्मान और शोहरत की भी भरपूर प्राप्ति के योग बनेंगे। आगे जानें कि कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां। 
Rahu Transit 2025: 18 साल बाद राहु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, साल 2026 में इन राशियों का खुलेगा भाग्य
विज्ञापन

2 of 4
समाज में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य–शुक्र की यह युति बेहद शुभ संकेत लेकर आ रही है। आपके गोचर कुंडली के सातवें भाव में शुक्रादित्य योग बन रहा है, जिसके प्रभाव से कई अटके हुए काम रफ्तार पकड़ेंगे। वित्तीय मामलों में सुधार होगा और धन वृद्धि के अवसर बार-बार सामने आ सकते हैं। करियर के क्षेत्र में नई संभावनाएं मिलेंगी, वहीं कार्यस्थल पर चल रही पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलने की भी पूरी संभावना है।
यह समय मानसिक शांति और आध्यात्मिक जुड़ाव बढ़ाने वाला भी रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है, जिससे आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा दोनों बढ़ेंगे। छात्रों के लिए यह अवधि काफी फलदायी रहेगी, विशेषकर वे छात्र जो उच्च शिक्षा या विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और वैवाहिक जीवन में प्रेम तथा सामंजस्य बढ़ेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

3 of 4
आपकी प्रतिभा से प्रभावित होकर वरिष्ठ अधिकारी आपको किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का भार सौंप सकते हैं। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह शुक्रादित्य योग अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है, क्योंकि सूर्य आपके स्वामी ग्रह भी हैं और यह योग आपकी कुंडली के पाँचवें भाव में बना है। इसके प्रभाव से जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे। लंबे समय से रुके हुए या अधूरे काम अब आगे बढ़ने लगेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और जीवन में एक नया उत्साह आएगा।
माता-पिता का सहयोग मिलने से मनोबल मजबूत रहेगा। समाज में आपकी छवि और मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान से जुड़ी किसी शुभ सूचना की प्राप्ति संभव है, जिससे परिवार में उत्सव का माहौल बन सकता है। जिन लोगों के मन में संतान को लेकर चिंता थी, उन्हें अब राहत मिलेगी। करियर के क्षेत्र में मेहनत का उचित फल मिलेगा और आपकी प्रतिभा से प्रभावित होकर वरिष्ठ अधिकारी आपको किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का भार सौंप सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय यात्राओं वाला हो सकता है, और ये यात्राएँ आगे चलकर बड़े लाभ की नींव रखेंगी।
विज्ञापन

4 of 4
आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता बनी रहेगी और व्यापारियों को बढ़िया लाभ मिल सकता है। - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों पर शुक्रादित्य राजयोग का विशेष शुभ प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि आपका स्वामी ग्रह शुक्र ही है, जो इस युति का प्रमुख हिस्सा है। यह समय आपकी सुख-सुविधाओं में तेज़ी से वृद्धि का संकेत देता है। भौतिक साधनों की प्राप्ति होगी और जीवन अधिक आरामदायक बन सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है और उनकी प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा।
मानसिक और शारीरिक रूप से आप हल्कापन महसूस करेंगे, जिससे आपके निर्णय अधिक मजबूत और स्पष्ट होंगे। आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता बनी रहेगी और व्यापारियों को बढ़िया लाभ मिल सकता है। यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय अत्यंत अनुकूल है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। परिवार के साथ बिताया गया समय तनाव कम करेगा और रिश्तों में मिठास बढ़ाएगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें