Shukra Vrishabh Rashi Gochar 2026: इस बार 19 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिष दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दिन दोपहर 3 बजकर 28 मिनट पर विलासिता के ग्रह शुक्र ग्रह अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, भोग-विलास और कला कारक माना जाता है। मान्यता है कि, जब भी शुक्र राशि परिवर्तन करते हैं, तो जातकों पर इसका शुभ-अशुभ असर पड़ता है। लेकिन जब वह अपनी स्वराशि में आते हैं, तो उनका प्रभाव बेहद मजबूत हो जाता है और इससे कुछ राशि वालों के जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ती हैं। साथ ही जातकों के आकर्षण में भी वृद्धि होती हैं। ऐसे में यह गोचर किन राशियों के लिए लकी रहेगा, आइए जानते हैं।