महान ग्रह शुक्र 18 अक्टूबर की रात्रि 9 बजकर 38 मिनट पर कन्या राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी स्वयं की राशि तुला में प्रवेश कर चुके हैं जहां ये 11 नवंबर की रात्रि 8 बजकर 08 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसी के साथ ये जिन जातकों की जन्म कुंडलियों में केंद्र स्थान में गोचर कर रहे होंगे उनके लिए मालव्य भी योग बनेगा किंतु इनके अस्त होने के परिणामस्वरूप उसका पूर्ण प्रभाव पृथ्वी वासियों को नहीं मिल पाएगा। इनका स्वयं की राशि में प्रवेश का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि-
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन रहेगा यद्यपि सूर्य के साथ उनकी युति से पूर्णफल नहीं मिल पाएगा फिर भी कार्य व्यापार में उन्नति होगी। वैवाहिक कार्य में और समय लगेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से अवसर बेहतर रहेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। नेत्र विकार से सावधान रहें।
विज्ञापन
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
बृषभ राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम देगा। आपके गुप्त शत्रु बनेंगे भी और स्वत:नष्ट भी होते जाएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। इन सबके बावजूद हृदय रोग तथा पेट संबंधी विकार से बचें। देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। वीजा आदि के लिए भी आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर बेहतरीन रहेगा।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे विशेषकर के विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो इनका गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है। अपने कार्य पर ध्यान दें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का फल बेहतरीन रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान-वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। अनेक सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा किंतु किसी न किसी कारण से पारिवारिक कला और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी सहयोग के योग। सरकारी विभागों में किसी भी तरह के टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी अवसर बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
Leo
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम देगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि तो बढ़ेगी ही धार्मिक संस्थाओं तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। अपनी स्वयं की ऊर्जाशक्ति और पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। सफलताओं का सिलसिला तो चलता रहेगा किंतु परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।
विज्ञापन
7 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेंगे। यद्यपि स्वास्थ्य की दृष्टि से उतना अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेषकर के दाहिनी आंख से संबंधित समस्या तथा हृदय रोग से संबंधित बीमारियों से सावधान रहना पड़ेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं।
8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य और शुक्र का प्रभाव अच्छा ही रहेगा। काफी दिनों से प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। किसी भी तरह के नए रोजगार का आरंभ करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतरीन रहेगा। नौकरी में पदोन्नति तथा सम्मान की वृद्धि होगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। नए अनुबंध पर भी हस्ताक्षर कर सकते हैं। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते के कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
9 of 13
Scorpio
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र विलासिता पूर्ण वस्तुओं तथा घूमने फिरने पर अधिक खर्च कराएंगे। आमदनी भी खूब होगी और व्यय भी खूब होगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से अवसर बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे।
10 of 13
Sagittarius
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन कामयाबियां देंगे। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही आपकी सोची समझी सभी रणनीति कारगर सिद्ध होगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए यह समय बेहतरीन रहेगा। राजनीति में भी किस्मत आजमाना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतर रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं।
11 of 13
Capricorn
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र शासन सत्ता का भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे। विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय पर अधिक खर्च होगा। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। नौकरी में पदोन्नति तथा सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं।
12 of 13
Aquarius
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव पुरुषार्थ की वृद्धि करेगा। आध्यात्मिक शक्ति के साथ-साथ आत्मबल में भी वृद्धि होगी। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय और अनुकूल रहेगा। किसी भी तरह की प्रतियोगिता में बैठना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह की दृष्टि से अवसर अनुकूल रहेगा।
मीन राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेषकर के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। पेट संबंधी विकार,हृदय रोग तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है।