वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं। ऐसे में शुक्र का गोचर आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। शुक्र के मीन राशि में गोचर करने से यह आपकी कुंडली से 11वें भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का ग्यारहवां इच्छापूर्ति और आय का होता है। इससे आपकी आय में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में अच्छा-खासा बदलाव देखने को मिल सकता है। आर्थिक लाभ होने से आपके लिए धन का प्रबंधन करना अच्छा संकेत हैं। धन प्राप्ति के लिए नए-नए स्त्रोत बनने को मिलेगा। आपका रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में नए-नए अवसर मिल सकते है। वहीं जो लोग व्यापार से संबंध रखते हैं उन्हे कोई व्यवसायिक डील प्राप्त हो सकती है।