Shukra Mesh Rashi Gochar
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। दरअसल, कर्क राशि वालों के शुक्र देव ग्यारहवें और चौथे भाव के स्वामी माने जाते हैं। अब उनका मेष राशि में गोचर आपके दसवें भाव में होने जा रहा है। ऐसे में करियर में अच्छा बदलाव देखने को मिल सकता है। कला में निखार आने से आप उस क्षेत्र में और आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। साथ ही नई नौकरी, मनचाहा रोजगार, व्यापार विस्तार आदि कामना पूरी होगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर मिलने की पूरी संभावना है। सुख-सुविधाओं को बढ़ाने पर भी ध्यान अगर दे रहे थे, तो अच्छे परिणाम हासिल करेंगे।
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से किन राशि वालों को मिलेगी तरक्की और किसे टेंशन ? यहां जानें