कुंभ राशि पर शुक्र के मार्गी का प्रभाव
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
सुख और धन के दाता शुक्र ग्रह का मार्गी होना कुंभ राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। इनका गोचर आपकी कुंडली के दूसरे भाव यानी धन और वाणी के स्थान पर हुआ है। ऐसे में आपको कई क्षेत्रों में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। इस दौरान आपका किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आपके जीवन में धन की कोई कमी नहीं रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को करियर में अच्छी सफलता मिलेगी और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।