फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Guru Pratiyuti Yog 2026: 9 जनवरी से शुक्र ग्नह बना रहे हैं पावरफुल राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ

Thu, 04 Dec 2025 02:54 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Pratiyuti Yog: 9 जनवरी 2026 को बन रहे गुरु और शुक्र के प्रतियुति दृष्टि योग से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है, मिलेगी धन, सफलता और विशेष लाभ की संभावना।
विज्ञापन
1 of 4
pratiyuti rajyog - फोटो : amar ujala
Pratiyuti Rajyog Rashiyon Par Prabhav:  वैदिक ज्योतिष के अनुसार, प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय के बाद अपनी राशि बदलता है और इसका प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप में दिखाई देता है। नया साल 2026 जल्द ही आरंभ होने वाला है और इस वर्ष कई ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होने के साथ-साथ कई शुभ और लाभकारी राजयोग भी बनने वाले हैं। इसी क्रम में जनवरी महीने की शुरुआत में शुक्र और गुरु के संयोग से विशेष योग का निर्माण होने जा रहा है, जिसे प्रतियुति दृष्टि योग कहा जाता है। यह योग कुछ राशियों के लिए खास तौर पर लाभकारी साबित हो सकता है।
Guru Gochar 2026: देव गुरु बृहस्पति 2026 में करेंगे 3 राशियों में गोचर, जानें कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा साल
जनवरी में गुरु ग्रह मिथुन राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे, वहीं धन के कारक शुक्र ग्रह धनु राशि में विराजमान होंगे। धनु राशि में शुक्र पहले ही बुध के साथ लक्ष्मी-नारायण योग और सूर्य के साथ शुक्रादित्य योग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में गुरु और शुक्र की प्रतियुति दृष्टि इस समय बनते ही कुछ राशियों को विशेष लाभ और शुभ फल प्राप्त होंगे। यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। विशेष रूप से 9 जनवरी को रात 11:02 बजे शुक्र और गुरु एक-दूसरे से 180 डिग्री की दूरी पर होंगे, जिससे यह प्रतियुति दृष्टि योग उत्पन्न होगा और चुनी हुई राशियों के लिए सौभाग्य और लाभ के मार्ग खुलेंगे।
Shukra Gochar 2025: केतु के नक्षत्र में शुक्र की एंट्री, इन राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान और होगा धन लाभ
विज्ञापन

2 of 4
व्यापारिक क्षेत्रों में लाभ प्राप्त होगा। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए भी गुरु और शुक्र का प्रतियुति दृष्टि योग विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है। इस राशि में गुरु दूसरे भाव में वक्री अवस्था में रहेंगे और शुक्र धनु राशि के छठे भाव में गोचर करेंगे। इसका सीधा असर आपके पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन पर होगा। इस अवधि में कर्क राशि के जातकों के लिए घर-परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। परिवार में खुशियों की वृद्धि होगी और जीवन में नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। करियर के क्षेत्र में प्रयास सफल होंगे और कार्य में फोकस बढ़ेगा, जिससे रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापारिक क्षेत्रों में भी लाभ प्राप्त होगा। आप अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले बढ़त बना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। कुल मिलाकर यह समय कर्क राशि वालों के लिए सफलता और खुशियों से भरा रहने वाला है।
विज्ञापन

3 of 4
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बेकार के खर्चों से राहत मिलेगी। - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए 2026 में गुरु और शुक्र के प्रतियुति दृष्टि योग का समय अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। इस अवधि में गुरु सप्तम भाव में और शुक्र पहले भाव में विराजमान होंगे। इसके अलावा, धनु राशि में बुध और सूर्य भी सक्रिय रहेंगे, जिससे यह समय धनु राशि के लिए सोने पर सुहागा साबित होगा। इस समय धनु राशि के जातकों को जीवन के कई क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है। करियर में तरक्की और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यवसायिक क्षेत्रों में नए अवसर और बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे मुनाफा बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बेकार के खर्चों से राहत मिलेगी। धन संचय करने में सफलता मिल सकती है। मानसिक तनाव कम होगा और कानून या अन्य अड़चनों से राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। इसके अलावा, समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। कुल मिलाकर यह समय धनु राशि के जातकों के लिए भाग्य और सफलता से भरा हुआ साबित हो सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
धन और संपत्ति में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए गुरु और शुक्र का प्रतियुति दृष्टि योग कई क्षेत्रों में अनुकूल साबित होगा। इस अवधि में शुक्र बारहवें भाव में और गुरु छठे भाव में विराजमान रहेंगे। इस समय मकर राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। धन और संपत्ति में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। करियर में भी लाभ के अवसर मिलेंगे, हालांकि कार्यस्थल पर दबाव महसूस हो सकता है। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो इस अवधि में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में लाभ के अवसर बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कुल मिलाकर, यह समय मकर राशि के जातकों के लिए वित्तीय स्थिरता, करियर में उन्नति और पारिवारिक सुख-शांति लेकर आने वाला है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें