सुख-सुविधा, संपत्ति लाभ, करियर उन्नति का शुभ वर्ष साबित होगा।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए हंस और मालव्य राजयोग का समय जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार करने वाला हो सकता है। हंस राजयोग आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव में बनेगा, जिसके प्रभाव से आपको घर से संबंधित सुख प्राप्त होंगे। इस अवधि में वाहन खरीदने, भूमि लेने या किसी संपत्ति में निवेश करने का शुभ योग बन रहा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय लाभकारी रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पद, अधिकार या जिम्मेदारियों में वृद्धि संभव है। साथ ही पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने का भी योग बन रहा है। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके लिए मानसिक शांति, आर्थिक मजबूती और पारिवारिक सुख बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।