फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह पर शुक्र का गोचर, इन राशि वालों के सुख और वैभव में होगी अपार वृद्धि

Wed, 29 Oct 2025 02:55 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Tulsi Vivah 2025: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह किया जाता है। इस शुभ दिन पर घरों में तुलसी जी का शालिग्राम भगवान के साथ विवाह आयोजित किया जाता है। मान्यता है कि इससे साधक को कन्यादान के समान फल प्राप्त होता है। 
विज्ञापन
1 of 4
Tulsi Vivah 2025 - फोटो : अमर उजाला
Tulsi Vivah 2025: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह किया जाता है। इस शुभ दिन पर घरों में तुलसी जी का शालिग्राम भगवान के साथ विवाह आयोजित किया जाता है। मान्यता है कि इससे साधक को कन्यादान के समान फल प्राप्त होता है। यह सुख-समृद्धि और अध्यात्म शुद्धता का पर्व है। इस वर्ष 2 नवंबर 2025 को तुलसी विवाह है। इस दिन शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। बता दें, ज्योतिष में शुक्र का संबध देवी लक्ष्मी से माना जाता है। ऐसे में तुलसी विवाह के पावन दिन पर शुक्र का तुला राशि में गोचर करना दुर्लभ संयोग के समान है। इसका प्रभाव 12 राशियों पर विशेष रूप से दिखाई देगा। लेकिन इन तीन राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति संभव है। इनके धन-धान्य में वृद्धि से लेकर कला कौशल में निखार आ सकता है। आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।

November Lucky Rashiyan: नवंबर में 4 ग्रहों की बदलेगी चाल, मेष सहित इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले
विज्ञापन

2 of 4
यह समय कन्या राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणामों से भरा रहेगा। आपको नौकरी के मनचाहे अवसर मिलेंगे। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
यह समय कन्या राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणामों से भरा रहेगा। आपको नौकरी के मनचाहे अवसर मिलेंगे। इस दौरान जो काम अटके हुए थे उनके पूरा होने की संभावना कई गुना बढ़ सकती हैं। वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। कन्या राशि वालों के पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपके सभी के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे और सहयोग मिलेगा। इस राशि के जो लोग विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना के लिए प्रयासरत थे, उन्हें अच्छा अवसर मिलेगा। कला से आपकी पहचान बनेंगी। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी खास से मिलने का मौका मिलेगा।

Lucky Rashi: 1 नवंबर से मकर सहित इन 2 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी के मिलेंगे नए अवसर
विज्ञापन

3 of 4
आप में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होगा। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए सफलताओं और तरक्की का है। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के प्रेम जीवन में बदलाव आएंगे। अगर विवाह के मार्ग में बाधाएं आ रही थी, तो वह दूर होगी। यदि आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने की सोच रहे हैं, तो उसमें भी सफलता आपको मिलेगा। कामकाजी लोगों को नए अवसर मिलेंगे। घर वालों की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार करने वालों के लिए यह समय अनुकूल है।  आपके काम में कुछ नए लोग भी जुड़ेंगे। आप में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होगा। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए सफलताओं और तरक्की का है। 

Venus Transit 2025: 02 नवंबर को शुक्र करेंगे तुला राशि में गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा अच्छा प्रभाव
विज्ञापन

4 of 4
आर्थिक लाभ के साथ इस समय सुख-समृद्धि भी बढ़ेगी। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों के प्रभाव में वृद्धि होगी। लोगों को आपकी बात और आकर्षण अधिक पसंद आएगा। विवाह के योग बनेंगे। अगर आप किसी काम को लेकर भी परेशान चल रहे थे, तो वह दूर होगी। किसी नई नौकरी का प्रस्ताव, प्रमोशन मिलने से करियर को दिशा मिलेगी। नए प्रोजेक्ट में धन लगाने से भविष्य की प्लानिंग आप कर सकते हैं। दोस्तों और क्रश का आपके प्रति स्नेह बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के साथ इस समय सुख-समृद्धि भी बढ़ेगी।

 

Khatu Shyam Birthday: कब है खाटू श्याम जी का जन्मदिन? जानें तिथि और बाबा श्याम का प्रिय भोग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें