फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar: 20 जुलाई को शुक्र का मंगल नक्षत्र में गोचर, इन राशियों को मिलेगा पद और सम्मान

Wed, 18 Jun 2025 05:55 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shukra Nakshatra Pravesh: आने वाले जुलाई महीने में शुक्र देव 20 जुलाई को मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो सुबह के समय होगा। इस गोचर से तीन राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, जानें कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां।
 
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर - फोटो : adobe stock
Shukra Gochar in Mrigashira Nakshatra: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को नवग्रहों में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। यह ग्रह मुख्य रूप से व्यक्ति के भौतिक सुख, प्रेम संबंध, आकर्षण, कला, सौंदर्य, सेहत और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है। जब भी शुक्र की चाल बदलती है या वह किसी नए नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ता है – कभी सकारात्मक, तो कभी नकारात्मक।
Shadashtak Yog 2025: 20 जून से शुरू हो रहा है षडाष्टक योग, इन राशियों के लिए सावधान रहने का समय
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 20 जुलाई 2025, रविवार को दोपहर 1:02 बजे के आसपास, शुक्र ग्रह मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। मृगशिरा नक्षत्र को नक्षत्र मंडल में पांचवां स्थान प्राप्त है और इसके स्वामी हैं मंगल ग्रह, जिन्हें ज्योतिष में सेनापति के रूप में जाना जाता है। मंगल का संबंध साहस, आत्मबल, रक्त, भूमि और प्रतिस्पर्धा से होता है। जब शुक्र जैसे कोमल और भोग-विलास के कारक ग्रह का संयोग मंगल जैसे उग्र ग्रह से होता है, तो यह विशेष परिणाम देता है।
Panchak June: इस बार का पंचक देगा शानदार परिणाम, पद और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी
इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन खासतौर पर तीन राशियाँ ऐसी हैं जिन पर शुक्र की विशेष कृपा रहेगी। इन राशियों को करियर, प्रेम जीवन और आर्थिक मामलों में जबरदस्त तरक्की और सफलता मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं वे कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं।
Atichari Guru: देवगुरु बृहस्पति की अतिचारी चाल और अस्त अवस्था से कौन सी राशियां रहें सतर्क,किसे मिलेगा लाभ?
विज्ञापन

2 of 4
यदि पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा था तो उसमें सुलह की संभावना है। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
शुक्र का यह गोचर सबसे पहले मिथुन राशि के जातकों को प्रभावित करेगा और इनके जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। जुलाई के महीने में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार के प्रबल योग बन रहे हैं। जो पैसा लंबे समय से अटका हुआ था, उसकी वापसी हो सकती है। साथ ही निवेश के लिए भी अच्छा समय है, खासकर रियल एस्टेट या लॉन्ग टर्म योजनाओं में। पारिवारिक स्तर पर भी राहत मिलेगी। यदि पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा था तो उसमें सुलह की संभावना है। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों को सराहा जाएगा और सहकर्मी भी पूरा सहयोग देंगे, जिससे लक्ष्यों को समय पर पूरा करना आसान होगा।
विज्ञापन

3 of 4
र व्यवसायियों को पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक और करियर के लिहाज से शुभ संकेत दे रहा है। खासकर व्यवसायियों को पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, जिससे वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें प्रमोशन या बेहतर अवसर मिलने की प्रबल संभावना है। किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है, जो आपकी प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन में भी मिठास बढ़ेगी, और जीवनसाथी के साथ बेहतर संवाद स्थापित होगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे।
विज्ञापन

4 of 4
अगर कहीं पैसा कहीं अटका हुआ है तो उसकी प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए भी यह गोचर बेहद अनुकूल रहने वाला है। आपके सामाजिक संबंधों में विस्तार होगा और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर कहीं पैसा कहीं अटका हुआ है तो उसकी प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। घर में कोई शुभ कार्य या आयोजन हो सकता है, जिससे परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। विवाह योग्य संतान के लिए रिश्ता मिलने के योग भी प्रबल हैं। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए नई गाड़ी का योग भी बन सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें