Shukra Gochar 2025 : ज्योतिषियों के मुताबिक, साल 2026 के प्रारंभ में कुछ राशियों पर शुक्र का शुभ असर रहेगा, जिस कारण इन्हें लाभ की प्राप्ति संभव है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Shukra Gochar 2025 : कुछ दिनों में नया साल प्रारंभ होने वाला है। यह वर्ष सभी के लिए नई उम्मीदें और अवसरों से भरा है। हालांकि, कुछ राशि वालों के लिए यह अवधि कल्याणकारी रहेगी, जिससे नौकरी, करियर, शिक्षा और बिजनेस में अच्छा परिणाम मिलेगा। दरअसल, साल 2025 के समाप्त होने से पहले शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। वह 20 दिसंबर 2025 की सुबह 07 बजकर 31 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेंगे। उनके यहां आते ही कुछ राशियों का भाग्योदय हो सकता है। इन जातकों को कला के क्षेत्र में नई पहचान से लेकर आकर्षण में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही साल 2026 के प्रारंभ में भी इन राशियों पर शुक्र का शुभ असर रहेगा, जिस कारण इन्हें लाभ की प्राप्ति संभव है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
घर में वातावरण सुखद रहेगा। कार्य में फोकस बढ़ेगा, जिससे रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
शुक्र का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। शुक्र का शुभ प्रभाव नए साल में भी आप पर बना रहेगा। इस समय व्यापार में भी नए परिवर्तन देखने को मिलेंगे। शुक्र की कृपा से व्यापार में भी अच्छा खासा मुनाफा मिलने की संभावनाएं है। अध्यात्म और मानसिक विकास की ओर आपकी रुचि अधिक रहेगी। कला के क्षेत्र में आगे आएंगे और आपको नए मौके हासिल होंगे। सिंह राशि के जो जातक नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, उनकी यह कामना पूर्ण होगी। घर में वातावरण सुखद रहेगा। कार्य में फोकस बढ़ेगा, जिससे रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
घर में आप कोई वाहन भी लेकर आएंगे। करियर में तरक्की और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। कला, नौकरी, धन और कारोबार में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपकी वाहन या मकान खरीदने की इच्छा पूरी होगी और निवेश के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा और रोमांस के अवसर मिलेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हालांकि, शुक्र के प्रभाव से नवदंपति के जीवन में खुशियां आएंगी। आपको पार्टनर के साथ अच्छे पल बिताने के अवसर मिलेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों का वेतन बढ़ सकता है। हालांकि, घर में आप कोई वाहन भी लेकर आएंगे। करियर में तरक्की और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं।
घर-परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा।
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों को करियर के क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे दबाव से मुक्ति मिलेगी। सेहत से जुड़ी परेशानियां अब कम हो सकती हैं। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। नौकरी के अवसर मिलेंगे। नए साल में आपका समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। समय सफलता से भरा हुआ साबित हो सकता है। मकर राशि के जातकों के लिए वित्तीय स्थिरता, करियर में उन्नति और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। घर-परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।