फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panch Mahapurush Rajyog Effects: 3 दिन में बनेगा पंचमहापुरुष राजयोग, जानें किन राशियों को होगा जबरदस्त धनलाभ

Thu, 16 Apr 2026 11:15 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

19 अप्रैल को शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे, जिससे उनकी शक्ति बढ़ेगी। इस गोचर से मालव्य राजयोग बनेगा, जो पंच महापुरुष राजयोगों में से एक है। इसके प्रभाव से कई राशियों को करियर और जीवन में अच्छे अवसर मिल सकते हैं, हालांकि इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रहेगा।

विज्ञापन
1 of 13
पंच महापुरुष राजयोग - फोटो : amar ujala
Panch Mahapurush Rajyog: 19 अप्रैल को शुक्र ग्रह अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह अपनी ही राशि में प्रवेश करता है तो उसकी शक्ति और बढ़ जाती है। वृषभ राशि में शुक्र का यह गोचर एक अत्यंत शुभ योग का निर्माण करेगा। इसे मालव्य राजयोग कहा जाता है। इसे पंच महापुरुष राजयोग में से एक माना जाता है। इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों को अपने करियर और जीवन में बेहतरीन अवसर प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। ऐसा माना जाता है कि यह विशेष योग सभी 12 राशियों को अलग-अलग तरीकों से प्रभावित करता है। आइए अब जानते हैं कि यह राजयोग विभिन्न राशियों के लिए किस प्रकार लाभकारी सिद्ध होगा।
Panch Mahapurush Rajyog Effects: 3 दिन में बनेगा पंचमहापुरुष राजयोग, जानें किन राशियों को होगा जबरदस्त धनलाभ
2032 तक शनि साढ़ेसाती का रहेगा असर, इन राशियों को रहना होगा सावधान
विज्ञापन

2 of 13
आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता रखें। - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
इस समय आपके जीवन में सुख-सुविधाओं और भाग्य में वृद्धि देखने को मिलेगी। माहौल भी आपके पक्ष में रहेगा और मानसिक शांति का अनुभव होगा। हालांकि, किसी भी बड़े निर्णय को लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार करना जरूरी है, क्योंकि जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता रखें। खासकर संपत्ति या निवेश से जुड़े फैसलों में समझदारी दिखाना लाभदायक रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
इस दौरान धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
आपकी राशि में बनने वाला मालवीय राजयोग आपके लिए काफी शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे और आय के नए स्रोत मिलने की संभावना है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और आप अपनी स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। साथ ही, आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा, जिससे आप लोगों को प्रभावित कर सकेंगे।

4 of 13
भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
इस अवधि में आपको हर काम बहुत सोच-समझकर करने की आवश्यकता है। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें और किसी भी स्थिति में जल्दबाजी न करें। मन थोड़ा एकांत पसंद करेगा, जिससे आप खुद को बेहतर समझ पाएंगे। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतना जरूरी है, क्योंकि छोटी सी गलती भी नुकसान का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
19 अप्रैल के बाद आपके लिए अच्छे समय की शुरुआत हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं और करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी सराहना करेंगे। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों, खासकर बॉस के साथ संबंध बेहतर होंगे, जिससे आपको आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 13
आपको पदोन्नति के अवसर भी मिल सकते हैं। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
करियर के लिहाज से यह समय आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। यदि आप मेहनत और लगन से काम करेंगे तो निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। आपके काम की सराहना होगी और आपको पदोन्नति के अवसर भी मिल सकते हैं। हालांकि, इस दौरान परिवार और काम के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है, ताकि दोनों क्षेत्रों में संतुष्टि बनी रहे।
विज्ञापन

7 of 13
जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
इस समय किस्मत आपका पूरा साथ दे सकती है और जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। जो लोग विदेश से जुड़े काम करते हैं या वहां जाने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय लाभकारी हो सकता है। परिवार की ओर से, खासकर छोटे भाई-बहनों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत का फल मिलेगा और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।

8 of 13
आर्थिक क्षेत्र में कुछ अच्छे अवसर और लाभ मिलने की संभावना बनी रहेगी। - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
शुक्र के गोचर का असर आपके लिए मिला-जुला रह सकता है। इस दौरान आपको अचानक कोई खबर मिल सकती है, जो आपके जीवन की दिशा बदल सकती है। रिश्तों में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। कामकाज में मनचाहे परिणाम पाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन इसके बावजूद करियर और आर्थिक क्षेत्र में कुछ अच्छे अवसर और लाभ मिलने की संभावना बनी रहेगी।

9 of 13
व्यापार करने वालों के लिए भी मुनाफे में वृद्धि के संकेत हैं। - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
यह समय आपके वैवाहिक जीवन के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा और यादगार समय बिताएंगे, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। जीवन में सुख-सुविधाएं और ऐश्वर्य बढ़ सकती हैं। साथ ही, नई गाड़ी या कोई महंगी वस्तु खरीदने का योग बन सकता है। व्यापार करने वालों के लिए भी मुनाफे में वृद्धि के संकेत हैं।

10 of 13
किसी भी विवाद या परेशानी से दूर रहने की कोशिश करें। - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
रिश्तों में प्यार और समझ बनी रहेगी, लेकिन आपको अपनी बातों पर नियंत्रण रखना होगा। बिना सोचे-समझे कुछ कह देना आपके संबंधों को बिगाड़ सकता है। इसलिए विनम्रता और समझदारी से बातचीत करना जरूरी है। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें और किसी भी विवाद या परेशानी से दूर रहने की कोशिश करें।

11 of 13
समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए यह समय लाभदायक साबित हो सकता है। आप अपनी समझदारी और बुद्धिमत्ता से हर समस्या का हल निकालने में सफल रहेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आगे बढ़ने का रास्ता खुलेगा। छात्रों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा और वे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।

12 of 13
आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहेंगे। - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
इस समय आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहेंगे और मनचाही उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। करियर के लिहाज से भी यह समय अनुकूल रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
विज्ञापन

13 of 13
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
मीन राशि वालों के लिए यह समय सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। आप कार्यस्थल पर साहसिक और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा और सुकून भरा समय बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे खुशी मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा और कामों में सफलता मिलने के योग बनेंगे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें