Shukra Gochar 2026: शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस गोचर के प्रभाव से धन, करियर, व्यापार और निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि शुक्र गोचर इन राशियों के लिए क्या लाभ देने वाला है।
Venus Transit In Aquarius 2026: शुक्र ग्रह 6 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इससे पहले बुध ग्रह भी इसी राशि में गोचर कर चुके हैं और पहले से ही राहु यहां विराजमान हैं। ऐसे में कुंभ राशि में शुक्र, बुध और राहु की विशेष युति बन रही है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, विलासिता और भौतिक सुखों का कारक माना गया है। शुक्र का शनि की राशि कुंभ में गोचर मिथुन, सिंह सहित कुल 5 राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। इस गोचर के प्रभाव से धन, करियर, व्यापार और निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही कुंडली में शुक्र की स्थिति भी मजबूत होगी। आइए जानते हैं कि शुक्र गोचर इन राशियों के लिए क्या लाभ देने वाला है।
शुक्र आपकी राशि से बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो खर्च, विदेश और आध्यात्म से जुड़ा होता है।
इस दौरान अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और धन से जुड़े मामलों में समय-समय पर लाभ मिल सकता है।
किसी खास व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है।
विवाहित जीवन में रोमांस बना रहेगा और शादी की इच्छा रखने वालों के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है।
संतान सुख की कामना कर रहे जातकों के लिए भी अच्छी खबर मिल सकती है।
यदि आप किसी विवाद में उलझे हुए हैं, तो इस अवधि में उससे छुटकारा मिलने की संभावना है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।