Shukra Gochar: महान ग्रह शुक्र कुंभ राशि की यात्रा समाप्त करके 28 जनवरी की सुबह 07 बजकर 02 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर गोचर करते हुए ये 02 मार्च की सुबह 06 बजकर 06 मिनट पर वक्री होंगे। और 13 अप्रैल को मार्गी होकर 31 मई को दोपहर 11:32 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए उच्चराशिगत शुक्र का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय होगा। देश-विदेश की यात्रा करेंगे। तीर्थ यात्रा का लाभ मिलेगा। सोची-समझी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
3 of 13
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए उच्चराशिगत शुक्र आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शिक्षा-प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं।
4 of 13
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए उच्चराशिगत शुक्र का प्रभाव आपको केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य सुलझाने में मदद करेगा। नई सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी कार्य करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ही ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए उच्चराशिगत शुक्र का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। धर्म और आध्यात्म क्षेत्र में उन्नति होगी। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। मित्रों और संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहतरीन रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए उच्चराशिगत शुक्र का प्रभाव आपके लिए काफी मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन पर तो प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है किंतु कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। सम्मान और पद-प्रतिष्ठा के भी वृद्धि होगी। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। काफी दिनों का दिया हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विशेष करके नेत्र संबंधी विकार से सावधान रहें। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें।
विज्ञापन
7 of 13
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए उच्चराशि गति शुक्र का प्रभाव आपके लिए बेहतरीन सफलता कारक सिद्ध होगा विशेष करके शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह का साझा व्यापार करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। अपनी कार्य क्षमता और ऊर्जाशक्ति का सही उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी।
8 of 13
- फोटो : amar ujala
तुला राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए उच्च राशिगत शुक्र का प्रभाव कई तरह का अप्रत्याशित परिणाम और उतार-चढ़ाव का सामना करवा सकता है विशेष करके गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। झगड़े-विवाद और कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। विलासिता पूर्ण वस्तुओं का पूर्णसुख प्राप्त करेंगे।
9 of 13
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए उच्चराशिगत शुक्र का प्रभाव आपके लिए शिक्षा-प्रतियोगिता में आशातीत सफलता तो दिलाएगा ही प्रेम संबंधी मामलों में भी सफलता के योग। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। इस अवधि में नई-नई योजनाओं का शुभारंभ होगा जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। निर्णय लेने में विलंब न करें।
10 of 13
- फोटो : amar ujala
धनु राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। नए मकान का क्रय करना चाह रहे हों अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो दोनों दिशाओं में आपको लाभ मिलेगा। मित्रों और संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी सहयोग मिलेगा। नए लोगों से मेल जोल बढ़ेगा जिसका परिणाम भी सुखद रहेगा।
11 of 13
- फोटो : amar ujala
मकर राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए उच्चराशिगत शुक्र का प्रभाव आपके स्वभाव में सौम्यता लाएगा और ये समय भी आपके लिए बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। जो निर्णय लेंगे उसी में सफल रहेंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। कम प्रयास करेंगे तो भी आसानी से सफलता हासिल कर लेंगे। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।
12 of 13
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए उच्चराशिगत शुक्र का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग भी बनेगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
मीन राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए उच्चराशिगत शुक्र का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। घूमने-फिरने तथा विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय करने पर अधिक खर्च होगा। स्वास्थ्य विशेष करके नजला-जुकाम और प्रमे संबंधी बीमारियों से सावधान रहना पड़ेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी यह समय बेहद अनुकूल रहेगा निर्णय लेने में विलंब न करें।