15 सितंबर को धन, सुख, आनंद, आकर्षण, प्रेम और कला के कारक ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र 15 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजकर 06 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं शुक्र के सिंह राशि में परिवर्तन करने से सभी 12 राशियों के लोगों के ऊपर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि-
आपकी राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव शुभ रहेगा। बेहतरीन सफलता के योग बन रहे हैं। कार्य-व्यापार में तो उन्नति होगी साथ ही आपके कार्यों की सराहना भी होगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी।
विज्ञापन
3 of 13
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
आपकी राशि से चतुर्थ स्थान जोकि सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का वृषभ राशि वालों को अनुकूल फल प्रदान करेगा। कुछ कानूनी मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। शुक्र के गोचर से आपको समाचार प्राप्ति के योग बनते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। जो लोग इस दौरान मकान या फिर वाहन आदि की खरीदारी करना चाह रहे हैं उनको यह मिल सकता है।
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
आपकी राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा। समाज में आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। धर्म और आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे।
कर्क राशि-
आपकी राशि से द्वितीय जो कि धन भाव होता है उसमें शुक्र का गोचर करते हुए शुक्र के कारण आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। आपको भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद प्राप्त होगा। इस दौरान आपको अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। व्यापार में कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्र के प्रभाव के कारण आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। जो लोग किसी के साथ व्यापार में साझेदार हैं उनको कुछ डील करने से बचना होगा।
विज्ञापन
7 of 13
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि-
आपकी राशि से शुक्रदेव बारहवें व्यय भाव में गोचर करेंगे। जिसके चलते आपको भाग दौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। आपका धन भोग और विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय करने में भी अधिक खर्च होगा। आप किसी को अधिक धन उधार के रूप में न दें नहीं तो वह वापस नहीं आ सकता है।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि-
शुक्र का राशि परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इसके चलते आपकी हर एक इच्छाएं पूरी होंगी। आपकी राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने में मददगार सिद्ध होगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी और साथी संग कहीं रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।
9 of 13
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि-
शुक्र के गोचर करने से आपके ऊपर इसका मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। आपकी राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कार्य व्यापार उन्नति दिलाएगा। आने वाले कुछ दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। जो लोग किसी कानूनी विवाद हैं उनके जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। इस दौरान आपके वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।
10 of 13
- फोटो : amar ujala
धनु राशि-
धनु राशि वालों के लिए शुक्र के गोचर से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी जिम्मेदारियों में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। आपकी राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कार्य-व्यापार की दृष्टि से बेहतर परिणाम मिलेगा। इस दौरान आपके पद प्रतिष्ठा की भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रुओं से बचें और विवादित मामले कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझाएं।
11 of 13
- फोटो : amar ujala
मकर राशि-
मकर राशि वालों के लिए शुक्र का सिंह राशि में गोचर अच्छा फल प्रदान करेगा। आपकी राशि से अष्टम आयु में गोचर करते हुए शुक्र कई तरह के अप्रत्याशित उतार चढ़ाव का सामना करवाएंगे। मान-सम्मान की वृद्धि तो होगी किंतु दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा।
12 of 13
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि-
कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर अच्छा फल प्रदान करेगा। शुक्र का यहां गोचर सातवें भाव में हो रहा है। ऐसे में यह आपके लिए बहुत ही अच्छा और खुशहाली का संकेत हैं। लाभ के अवसरो में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय और बेहतर रहेगा। यात्रा का लाभ आपको मिलेगा। इस दौरान सुखद समाचार प्राप्ति सुनने को मिल सकता है।
मीन राशि-
मीन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर अच्छे परिमाण नहीं देगा। क्योंकि आपकी राशि से शुक्र का सिंह राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य पर तो प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा ही आपके गुप्त शत्रु भी सक्रिय रहेंगे।