Shukra Gochar 2025: ज्योतिष में शुक्र को शुभ ग्रह का दर्जा प्राप्त है। वह सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य, प्रेम, कला और सौंदर्य के प्रमुख कारक माने जाते हैं। कुंडली में उनका स्थान व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। मान्यता है कि जब शुक्र मजबूत स्थिति में होते हैं, तो व्यक्ति विलासिता से भरपूर जीवन जीता है और उसका आकर्षण एवं सौंदर्य भी बढ़ता है। शुक्र का गोचर जातकों को करियर, प्रेम और जीवनशैली के क्षेत्रों में विशेष लाभ प्रदान करता है। जब शुक्र राशि और नक्षत्र बदलते हैं, तब उनके प्रभाव से कई लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।
ऐसे में एक बार फिर शुक्र ग्रह ने गोचर कर लिया है। आज यानी 8 जुलाई 2025 को शाम 4 बजकर 31 मिनट पर वे चंद्रमा के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं । इस गोचर का प्रभाव कुछ विशेष राशियों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।