फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2024: शनि के घर में प्रवेश करेंगे शुक्र, इन तीन राशियों को करियर में मिलेगा लाभ

Thu, 28 Nov 2024 11:39 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukra Gochar 2024: ज्योतिष में मौजूद सभी ग्रहों में शुक्र के प्रभाव को बेहद खास माना जाता है। इसके आधार पर व्यक्ति के सुख और भाग्य में वृद्धि होती है। 
विज्ञापन
1 of 5
Shukra Gochar 2024 - फोटो : अमर उजाला
Shukra Gochar 2024: ज्योतिष में मौजूद सभी ग्रहों में शुक्र के प्रभाव को बेहद खास माना जाता है। इसके आधार पर व्यक्ति के सुख और भाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र धन, संपत्ति, ऐश्वर्य, सौंदर्य, कला और आराम के कारक है। कुंडली में उनकी स्थिति मजबूत होने पर व्यक्ति विलासिता जीवन जीता है। इतना ही नहीं इन जातकों को समाज में भी मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। पंचांग के अनुसार शुक्र जल्द ही गोचर करने वाले है। वह 2 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कुछ राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। साथ ही करियर, नौकरी और व्यापार में भी मनचाहे परिणाम मिलेंगे। आइए इन राशियों के नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Shukra Gochar 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
शुक्र के गोचर से वृषभ राशि के जातकों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस समय आप अपने भविष्य को लेकर कुछ नई प्लानिंग भी करेंगे। आप जीवनसाथी से कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपकी हिम्मत बरकरार रहेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
Shukra Gochar 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
यह समय मिथुन राशि के लिए कल्याणकारी है। आपको करियर और व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान परिवार में मंगलकारी कार्य होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। निवेश के लिए समय बेहद शुभ है।

4 of 5
Shukra Gochar 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
शुक्र के गोचर से आपके भाग्य में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए समय सकारात्मक परिणामों से भरा है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shukra Gochar 2024 - फोटो : freepik
अगर शुक्र कमजोर है, तो प्रतिदिन इस मंत्र का जाप करना चाहिए। 
हिमकुंद मृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम्।
सर्वशास्त्र प्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम्।।

Rahu Gochar 2025: नए साल में होने वाला है राहु का राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें