rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं और अब शुक्र का गोचर आपके पंचम भाव से होगा। इस भाव में विराजमान शुक्र की सप्तम दृष्टि आपके एकादश भाव यानी कि लाभ स्थान पर होगी। शुक्र का ग्रह गोचर आपके वैवाहिक और प्रेम के जीवन के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय अगर आप अपने घर वालों को प्रेम विवाह का कोई प्रस्ताव देना चाहते हैं तो आपका प्रस्ताव माना जा सकता है। इस समय आपको विपरीत लिंग के लोगों से फायदा मिलने वाला है। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है और आप अपनी पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। व्यापारी वर्ग को इस समय अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा।