फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Dev: शनिदेव का वक्री और मूल त्रिकोण राशि कुंभ में होना इन 3 राशि वालों को दिलाएंगे सफलता

Mon, 26 Jun 2023 11:44 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shani vakri 2023 - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का काफी प्रभाव माना गया है। शनिदेव को न्याय और कर्मफल दाता माना गया है। शनिदेव जातकों के उनके द्वारा किए गए कर्मों के आधार पर ही शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। जब-जब शनि का राशि परिवर्तन होता है या फिर इनकी चाल बदलती है इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर होता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह किसी एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करने के लिए करीब ढाई वर्षों से समय लेते हैं। शनिदेव अभी हाल ही में कुंभ राशि में वक्री हुए थे। इसी के साथ शनि इस पूरे साल अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मौजूद रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के जीवन में भाग्य का साथ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार शनिदेव आपकी कुंडली के दशम भाव में वक्री चल रहे हैं। ऐसे में तक शनिदेव वक्री रहेंगे तब तक इस राशि के जातकों को अच्छे अवसरों की प्राप्ति होती रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को 
पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति और धन लाभ होता रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे अवसर मिलेंगे। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ के मौके मिलेंगे। आपकी आय में वृद्धि देखने को मिलेगी। 

Chaturmas 2023: इस दिन से मांगलिक कार्यों पर लग जाएगी रोक, नवंबर तक टाल दें सभी शुभ काम 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए इस वर्ष शनि का कुंभ राशि में वक्री होना किसी वरदान से कम नहीं है। शनिदेव आपकी राशि से धन के भाव में वक्री हुए हैं। इस तरह के आपके जीवन में आने वाले समय में धन की कोई कमी महसूस नहीं होगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी शनिदेव कई तरह के अवसर की प्राप्ति करवाएंगे। जो लोग व्यापार में है उन्हें भी अच्छा मुनाफा और नई योजना में सफलता हासिल हो सकती है। आपको पैतृक संपत्ति की बिक्री से अच्छा खासा धन मिलने की संभावना है। 
Sawan 2023: इस बार एक नहीं दो महीने का होगा सावन, वर्षों बाद बन रहा खास संयोग 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए भी शनि का वक्री होना बहुत ही शुभ और सफलता से भरा रहने वाला होगा। शनिदेव आपकी राशि से गोचर करते हुए कुंडली में शश नामक राजयोग बना रहे हैं। इस तरह से आपके लिए आगे के कुछ महीनों में अच्छी सफलता मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होगी जिससे आपके जीवन में तरक्की और धन लाभ के अवसरों की प्राप्ति होगी। जो लोग किसी के साथ साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं उनके लिए शनिदेव अच्छी सफलता दिलाएंगे। समाज में पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान की प्राप्ति होने से आपका मन प्रसन्न होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें