फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2023: शुक्र का कर्क राशि में गोचर, इन राशि वालों की सुख-सुविधा और ऐशोआराम में होगा इजाफा

Thu, 25 May 2023 01:55 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
venus transit 2023: शुक्र स्त्री कारक भी है वही सिनेमा और कला जगत में सफलता का कारक भी है। - फोटो : अमर उजाला
शुक्र ग्रह इस माह के अंत में अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र 30 मई को शाम 7 बजकर 29 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का विशेष महत्व होता है। शुक्र ग्रह ही लोगों को सुख,सुविधा, ऐशोआराम और खुशहाली प्रदान करते हैं। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ स्थान पर विराजमान होते हैं वे हमेशा ही जातक को धन-दौलत और संपन्नता दिलाते हैं। इसके अलावा शुक्र ग्रह रोमांस और विलासिता के कारक होते हैं। शुक्र ग्रह एक से दूसरी राशि में प्रवेश करने के लिए करीब 23 दिनों का समय लेते हैं। शुक्र ग्रह के कर्क राशि में गोचर से सभी 12 राशियों के ऊपर प्रभाव पड़ेगा लेकिन कुछ राशि वाले ऐसे होंगे जिनके ऊपर शुक्र का शुभ प्रभाव बहुत ही ज्यादा होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
शुक्र ग्रह का गोचर आपकी राशि से चौथे भाव में होगा। कुंडली का चौथा स्थान घर-परिवार का माना जाता है। शुक्र का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही फलदायी रहने वाला है। कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के वेतन में वृद्धि के संकेत हैं। आपके लिए आने वाला समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला होगा। धन लाभ के बेहतरीन मौके हासिल होगा। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छ मुनाफा मिल सकता है।
June Gochar 2023: जून में होगा 5 ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए महीना रहेगा शुभ
विज्ञापन

3 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
आपकी राशि के लिए शुक्र का गोचर कुंडली के दूसरे भाव में होने जा रहा है। दूसरा भाव में होने से शुक्र आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और वेतन में वृद्धि के सहायक होंगे। पहले के मुकाबले आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यापार में बनाई गई योजनाएं फलीभूत होंगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपकी सुख-सुविधा और भोगविलास की चीजों में इजाफा देखने को मिल सकता है। 
Ganga Dussehra 2023: कब है गंगा दशहरा, 29 या 30 मई को? जानें सही तिथि, मुहूर्त और महत्व

4 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
जिन जातकों की राशि कर्क होती है उनके लिए शुक्र चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हैं वहीं आपकी राशि के लिए शुक्र का गोचर पहले भाव में हो रहा है। ऐसे में आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। भोगविलास की चीजों में आपका ज्यादातर समय बीतेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपके हर एक काम होंगे। बिजनेस में तरक्की के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति आएगी। 
Mars Venus Yuti: 30 मई से 1 जुलाई तक कर्क राशि में मंगल शुक्र की युति, 3 राशियों को होगी धन की प्राप्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
आपकी राशि के लिए शुक्र का गोचर ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बहुत ही अच्छी रहने वाली होगी। धन लाभ के बेहतरीन मौके मिलेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें