rashi
- फोटो : अमर उजाला
मीन राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र तीसरे और आठवें भाव के स्वामी होते हैं। इस समय शुक्र का गोचर आपके दशम भाव में होने जा रहा है। इस समय शुक्र की दृष्टि आपके चौथे भाव पर होगी। शुक्र के इस गोचर के दौरान आपको प्रमोशन मिल सकता है। आपको काम के सिलसिले में समुद्री यात्रा करनी पड़ सकती है। कपड़े, इत्र, सौंदर्य प्रसाधन के काम से जुड़े जातकों को इस समय बढ़िया मुनाफा होगा। आप पर इस समय अपनी मां की विशेष कृपा रहने वाली है। घर में किसी मांगलिक आयोजन जैसे सुन्दरकाण्ड,रामायण का पाठ आप करवा सकते है। शुक्र के इस गोचर से आपकी सुख सुविधा में वृद्धि होगी और आर्थिक उन्नति भी संभव दिखाई पड़ रही है।