फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit: शुक्र ग्रह का सिंह राशि में हुआ प्रवेश, जानें किन राशि वालों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ

Thu, 01 Sep 2022 12:32 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
venus transit 2022 - फोटो : अमर उजाला
जीवोत्पत्ति के कारक ग्रह शुक्र 31 अगस्त को शाम 4 बजकर 18 मिनट पर कर्क राशि की यात्रा समाप्त करके सिंह राशि में प्रवेश चुके हैं। इस राशि पर यह 24 सितंबर की रात्रि 10 बजकर 3 मिनट तक रहेंगे। उसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का पृथ्वी वासियों पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है। सभी राशियों के लिए इनका गोचर कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई मायनों में बेहतरीन सफलता दिलाएगा,विशेषकर के विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह गोचर बेहद अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। आय के साधन बढ़ेंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र अच्छी सफलता दिलाएंगे फिर भी गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी और वे आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। मित्रों तथा संबंधियों से कुछ अप्रिय समाचार प्राप्त के योग। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो ग्रह अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपके स्वभाव में सौम्यता तो लाएंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से भी सहयोग के योग। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएंगे। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझाएं।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आपकी राशि में शुक्र का गोचर कई मायनों में बेहतरीन सफलता दिलाएगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से बारहवें भाव में गोचर करते हुए शुक्र विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च करवाएंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा वीजा आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। आयात निर्यात का व्यापार करना भी बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके बाईं आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा।

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से लाभ ही देंगे। बड़े भाइयों से तो सहयोग मिलेगा ही शासन सत्ता का भी पूरा सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय भी बेहद अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह प्रभाव अनुकूल रहेगा।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र कार्य व्यापार में उन्नति तो देंगे ही कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो ग्रह प्रभाव अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत बनेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता से भी सहयोग के योग। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। किसी भी तरह के वाहन आदि का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र आध्यात्मिक पक्ष मजबूत करेंगे। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति और अदम्य साहस के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में उन्नति होगी। इन सबके बावजूद साझा व्यापार करने से बचें। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। 

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता इसलिए हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें। स्वास्थ्य विशेष करके के पेट संबंधी विकार से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में ना दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
 

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से लाभदायक ही रहेंगे। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। सरकारी विभाग में टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी ग्रह प्रभाव अनुकूल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह प्रभाव अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर करते हुए शुक्र बहुत अच्छा फल नहीं दिला पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से हमेशा सावधान रहने की आवश्यकता है। हृदय संबंधी रोग से बचें। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। झगड़े विवाद अथवा कोर्ट कचहरी से मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। घूमने-फिरने पर अधिक खर्च होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। योजनाएं गोपनीय रखें और आगे बढ़ें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें