फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

September Monthly Horoscope : मेष से लेकर मीन राशि वाले सितंबर महीने में इस दिन रहें जरा बचके...

Thu, 01 Sep 2022 08:51 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
माह का आरंभ कुछ पारिवारिक कलह तथा मानसिक अशांति के साथ होगा किंतु आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा वीजा के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। अपनी जिद और आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। माह की 3 और 4 तारीख को रहें जरा बचके।
 
विज्ञापन

2 of 12
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
संपूर्ण माह कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला सिद्ध होगा। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। भाग्य उन्नति तो होगी किंतु कई बार कार्य होते होते रुक जाएगा इससे हताश न हों। स्वास्थ्य विशेष करके नजला, जुकाम, ज्वर आदि से सावधान रहें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो समय बेहतरीन रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। माह की 13 और 14 तारीख को रहें जरा बचके।
 
विज्ञापन

3 of 12
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे यद्यपि आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की असफल कोशिश करते रहेंगे। गुप्त शत्रुओं से बचें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। माह की 7 और 8 तारीख को रहें जरा बचके।

4 of 12
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
माह बेहतरीन सफलता दिलाएगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य करना चाहें या किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अच्छी सफलता दिलाएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। मकान-वाहन का क्रय  करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह अनुकूल रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयोंसे भी सहयोगके योग। माह की 28 और 29 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 12
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
माह का आरंभ बेहतरीन रहेगा। सोची समझी रणनीति कारगर सिद्ध होगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उसे दृष्टि से भी ग्रह अच्छे फल दिलाएंगे। शत्रु परास्त होंगे कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। तीसरे सप्ताह से आर्थिक पक्ष और मजबूत होगा। जमीन जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। माह की 11 और 12 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

6 of 12
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
संपूर्ण माह हर तरफ से बेहतरीन सफलता दिलाएगा। आप ऐसा भी सोच सकते हैं कि यह समय किसी वरदान से कम नहीं है।शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति तथा सम्मान की वृद्धि होगी। आपके लिए किसी सामाजिक पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। माह की 13 और 14 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

7 of 12
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
संपूर्ण माह कई तरह के खट्टे-मीठे अनुभव का सामना करवाएगा। आपका व्यय अच्छे कार्यों में होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस एवं नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा फिर भी किसी न किसी कारण से मानसिक अशांति बनी रहेगी। विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें,वाहन दुर्घटना से बचें। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह के साझा व्यापार करने से भी बचें। माह की 15 और 16 तारीख को रहें जरा बचके। 

8 of 12
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
माह कई तरह के अप्रत्याशित लाभ का अवसर प्रदान करेगा। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। परिवारके वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। अपने स्वभाव में उग्रता न आने दें। विवाह संबंधी वार्ता में थोड़ा और विलंब हो सकता है। माह की 18 और 19 तारीख को रहें जरा बचके।

9 of 12
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे जिसके लिए कई बार आपको सामाजिक विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है किंतु,दृढ़ निश्चयता ही आपकी नियति है इसलिए इसे बरकरार रखें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए बेहतर रहेगा ही पढ़ाई पर ही ध्यान दें। माह की 21 और 22 तारीख को रहें जरा बचके।

10 of 12
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
अशुभ ग्रह गोचर के बावजूद आप अपनी योजनाओं को सफल करने में कामयाब रहेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा देशाटन का लाभ तो मिलेगा फिर भी वाहन दुर्घटना से बचें और सामान चोरी होने से भी बचाएं। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद लंबा खिंच सकता है। स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। माह की 13 और 14 तारीख को रहें जरा बचके।

11 of 12
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
माह कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा यद्यपि आर्थिक पक्ष मजबूत होगा काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद फिर भी कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे उसके लिए सावधान रहें। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें। माह की 7 और 8 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

12 of 12
Pisces Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
पूरे माह तक सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का भी योग। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। माह की 28 और 29 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें