Shukra Asta 2022 October Venus : सांसारिक वैभव के प्रदाता और महान विद्वान ग्रह शुक्र 1 अक्तूबर की सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करते हुए अस्त हो रहे हैं। ये फिर 25 नवंबर 2022 को शाम 5 बजकर 21 मिनट पर उदय होंगे और 18 अक्तूबर की रात्रि में अपनी स्वयं की राशि तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके अस्त होने की अवधि के मध्य विवाह, मुंडन,गृह प्रवेश आदि सभी धार्मिक कार्य न करने की सलाह दी जाती है किंतु विजय दशमी और धन त्रयोदशी के दिन सभी आवश्यक कार्य किए जा सकते हैं। सामान्यत: शुक्र और बृहस्पति के अस्त होने पर मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है किंतु वर्ष की कुछ स्वयं सिद्ध तिथियां है जिसमें किसी भी तरह के मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं है अतः कोई भी बड़े से बड़ा कार्य करना हो तो विजयदशमी और धन त्रयोदशी के दिन सम्पन्न कर सकते हैं। शुक्र के अस्त होने से विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय-विक्रय में मंदी आ जाती है। इनका अस्त होना वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। अन्य सभी राशियों के लिए इनका प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में अस्त हुए शुक्र का प्रभाव इसलिए बेहतर रहेगा कि आपके शत्रुओं में कमी आएगी। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे या षड्यंत्र करने में लगे थे वह परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में शुक्र का अस्त होना आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता, इसीलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो नियम और शर्तों को गंभीरता से पढ़ लें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। जमीन जायदाद संबंधी विवाद हल होने में थोड़ा और समय लग सकता है। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव गोचर करते हुए अस्त शुक्र सामान्य फल कारक ही रहेंगे। जमीन जायदाद और विलासितापूर्ण वस्तुओं के खर्च में कमी आएगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। मित्रों तथा सम्बंधियों से अशुभ समाचार प्राप्ति के योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य पूर्ण होने में थोड़ा और समय लेगा। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में अस्त हुए शुक्र के प्रभाव स्वरूप काफी प्रबल संभावना है कि आप में आलस्य की वृद्धि हो किंतु सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी कोई बाधा नहीं आएगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनेंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति अरुचि की वृद्धि होगी।
विज्ञापन
6 of 13
Leo
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में अस्त हुए शुक्र का प्रभाव सामान्य ही रहेगा। अपनी वाणी की कुशलता के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। नए मेहमान के आगमन से भी मन प्रसन्न रहेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी। षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
विज्ञापन
7 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
आपकी राशि में अस्त हुए शुक्र के अशुभ प्रभाव स्वरूप स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है विशेषकर के पेट संबंधी विकार से बचें। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा वीजा आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उसके लिए प्रतीक्षा न करें, अपने प्रयास जारी रखें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी।
8 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से बारहवें में व्यय भाव में अस्त हुए शुक्र का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। यात्रा का लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा के लिए भी प्रयास कर रहे हों तो अवसर अच्छा है। स्वास्थ्य पर तो विपरीत प्रभाव पड़ेगा किंतु भागदौड़ में कमी आएगी। व्यर्थ व्यय से भी छुटकारा मिलेगा। विवादित मामले कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझाएं। गुप्त शत्रुओं से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। विदेश में रह रहे मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग।
9 of 13
Scorpio
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से एकादश लाभ स्थान में अस्त हुए शुक्र का प्रभाव बहुत सामान्य ही रहेगा। कई मायनों में यह आपके लिए अच्छा रहेगा। विशेष करके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यद्यपि जितना मेहनत करेंगे उतना लाभ नहीं मिलेगा फिर भी दिनोंदिन उन्नति जारी रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी किंतु प्रेम विवाह के भी योग।
10 of 13
Sagittarius
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में अस्त हुए शुक्र के अशुभ प्रभाव स्वरूप रोजगार की दिशा में किया जा रहा प्रयास आशातीत सफलता देने में काफी समय लगाएगा जिससे आपकी लागत बढ़ जाएगी और शुद्ध मुनाफे में कमी आएगी। किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो समय बेहतरीन रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अशुभ समाचार प्राप्ति के योग। जायदाद संबंधी मामले सुलझ जाएंगे।
11 of 13
Capricorn
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में अस्त हुए शुक्र के अशुभ प्रभाव स्वरूप कार्य व्यापार में थोड़ी शिथिलता आएगी फिर भी धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि जैसी है वैसे ही रहेगी। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा सामाजिक जिम्मेवारी बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से अवसर बेहतर रहेगा। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालयों में दान-पुण्य करते रहेंगे। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें।
12 of 13
Aquarius
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में अस्त हुए शुक्र आपके लिए सुखद समाचार ही लाएंगे क्योंकि इस भाव में पहले से अशुभ फल दे रहे थे। अब कुछ दिन आपके लिए तनाव मुक्त जीवन रहेगा। यद्यपि षड्यंत्रकारी आपके खिलाफ लगे रहेंगे किंतु कोई भी नुकसान नहीं कर पाएंगे। स्वास्थ्य तो अच्छा रहेगा फिर भी पेट और नेत्र संबंधी विकार से बचें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए और कठिन प्रयास करने होंगे।
मीन राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में अस्त हुए शुक्र के प्रभावस्वरूप शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होने में और समय लगेगा। इसलिए अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को बहुत सूझबूझ के साथ प्रयोग करें। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह के लेन-देन के समय भी सावधानी बरतें। सरकारी संस्थाओं में किसी भी तरह के टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से समय बेहतर रहेगा।