फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2025 तक बना रहेगा कुंभ राशि में दुर्लभ राजयोग, इन राशियों को मिलता रहेगा लाभ

Fri, 26 Apr 2024 03:28 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ज्योतिष में शश राजयोग को बहुत ही अच्छा राजयोग माना गया है। - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से शनि और गुरु का गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। गुरु को ज्योतिष में भाग्य, विवाह और सुख का कारक ग्रह माना गया है वहीं शनि को न्याय और क्रूर का देवता माना गया है। शनि ग्रह सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं जो किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। इस तरह से शनि राशिचक्र का एक पूरा चक्कर लगाने में करीब 30 वर्षों का समय लेते हैं। शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं। शनि का गोचर अब साल 2025 में होगा जहां पर वे मीन राशि की यात्रा पर होंगे। आपको बता दें कि शनि के कुंभ राशि में रहने के कारण शश नामक राजयोग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष में शश राजयोग को बहुत ही अच्छा राजयोग माना गया है। यह राजयोग पंचमहापुरुषों में एक माना गया है। शनि के कुंभ राशि में रहने की वजह से बना शश राजयोग कई राशि के लोगों को लाभ पहुंचाने की स्थिति में है। 
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
शश राजयोग बनने से वृषभ राशि के जातकों को साल 2025 तक उनके जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी। आपकी कुंडली में यह शश राजयोग कर्म भाव यानी कुंडली के दसवें स्थान पर बना हुआ है। ऐसे में आपके करियर में कोई परेशानी  नहीं आएगी और लाभ के अच्छे अवसर आपको मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक लाभ समय-समय पर आपको मिलता रहेगा। कारोबार में आपको तरक्की मिलेगी। जीवन शांति और सुकून से बीतेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए शश राजयोग का बनना काफी लाभदायक रहने वाला साबित हो रहा है। आपकी कुंडली में यह राजयोग 11वें भाव में बना हुआ है। ऐसे में साल 2025 तक आपको लगातार भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन लाभ के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे। उच्च शिक्षा के लिए आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के करियर में शनि देव की कृपा हमेशा बनी रहेगी। 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
शनि के कुंभ राशि में होने के कारण ही शश राजयोग का निर्माण हुआ है और यह आपके लग्न भाव में बना हुआ है। ऐसे में शनि के मीन राशि में गोचर तक आपको लगातार लाभ मिलता है रहेगा और भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। जीवन में कई तरह की खुशखबरी आपको मिलती रहेगी। नौकरी में आगे बढ़ने के लिए बेहतरीन मौके आपको हासिल होंगे। बिजनेस करने वाले जातकों को उनके व्यापार से खूब लाभ मिलेगा। आने वाला समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें