फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 26 Apr 2024 07:10 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal - फोटो : लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन मिला जुला रहेगा। आप यदि अपने साथी से महत्वपूर्ण विषय पर बात करना चाहते हैं तब बेझिझक होकर कहें। आपका प्रेमी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा और आपकी बात को समझेगा भी। सहयोग की भावना आपके साथी के अंदर रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम संबंधों में आपके लिए आज का दिन कुछ कष्टकारी रह सकता है। दिन वियोग में बीत सकता है।  आप अपने साथी को खुश करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रेमी से मिलने की इच्छा आपको इतना व्याकुल कर सकती है कि आप उससे मिलने उसके कार्यस्थल तक पहुंच सकते हैं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा, वहीं प्रेम संबंधों में रहने वाले जातक आज अपने साथी को खुश करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। समय आपका साथ देगा। किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): साथी की किसी बात पर आपका मूड खराब हो सकता है। लेकिन दिन के खत्म होने के साथ आपको साथी आपको मनाने की पूरी कोशिश करेगा। आपके प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन प्रतिकूल रहने की संभावना बन रही है। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन खुशनुमा रहने वाला होगा। साथी संग किसी प्रार्टी में शामिल हो सकते हैं जहां पर आप मौज-मस्ती का आनंद उठा सकते हैं। जो लोग वैवाहिक जीवन में उनके लिए दिन कुछ चुनौतियों से भरा रहने वाला होगा। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपको आज अपने कामकाज के चलते धन लाभ होगा। जिससे आपका मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। साथी की भावनाओं की कद्र होगी। रोमांटिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। लोगों के बीच आपका आकर्षण बहुत है इस खूबी से चलते आपको लोगों का आकर्षण केन्द्र भी बना देती है। आज आपका प्रेमी भी आपकी इस खूबी का कायल हो जाएगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेमी जातकों के लिए आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा। आज प्रेमी से मुलाकात का दिन सिद्ध हो सकता है, इससे मन में रोमांस भरा अनुभव कर सकते हैं। दोनों मिलकर ढेर सारी बातें कर सकते हैं। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपको आज अपने साथी का भरपूर साथ मिलेगा। मन उदास होने पर साथी आपके आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहेगा। साथी की बातों से आपका मन प्रसन्न होगा। साथी संग डिनर डेट पर जा सकते हैं।
 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि के जातकों को आज अपने साथी संग भरपूर रोमांस का मौका मिलेगा। दिन आपके पक्ष में कहा जा सकता है। आप तेज तर्रार हैं तो आपका प्रेमी भी कुछ कम नहीं है। आप दोनो के भीतर यदि समान ऊर्जा शक्ति का संचार हो रहा है तब आपके संबंध आज चरम सीमा तक जा सकते हैं। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): वैवाहिक जीवन जीने वाले लोग आज अपने साथी की बातों को बहुत अच्छे तरीके से सुनेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर आप काफी ज्यादा सुख का अनुभव करेंगे। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  आज किसी खास पार्टी में शामिल हो सकते हैं जहां पर आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आने वाले समय में वे करीब आ सकते हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपके सितारे कुछ अद्भुत रोमांटिक पलों की ओर इशारा कर रहे हैं। नए रिश्तों को लेकर उत्साहित महसूस करेंगे लेकिन किसी तरह का कोई वादा न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें