Shash And Malavya Rajyog: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व को भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह की वैवाहिक वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक ग्रंथों में इसे शिव-पार्वती के मिलन का दिन भी कहते हैं। मान्यता है कि अगर इस तिथि पर शिव-पार्वती और उनके पूरे परिवार की सच्चे भाव से उपासना की जाए, तो साधक के वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती हैं। वहीं कन्याओं की मनचाहा वर पाने की कामना भी पूर्ण होती हैं।
पंचांग के मुताबिक इस वर्ष 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन शश और मालव्य राजयोग का निर्माण होगा जिससे कुछ राशियों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। बता दें इस तिथि पर शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेंगे, जिससे मालव्य राजयोग बनेगा। वहीं इस दौरान न्याय के देवता शनि देव भी शश राजयोग का निर्माण करेंगे। माना जा रहा है कि इन राजयोगों के प्रभाव से इन तीन राशियों को करियर और व्यापार में मनचाहा लाभ मिल सकता है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।