फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2020: राशि के अनुसार शुभ फूलों से करें मां दुर्गा की आराधना

Sat, 17 Oct 2020 10:40 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
Happy Navratri 2020: मां दुर्गा की आराधना में सभी राशियों के लिए कमल, गुडहल, गुलाब, एवं कनेर प्रजातियों के सभी पुष्प शुभ माने गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
जिन मां पराम्बा दुर्गा जी की तपस्या करके ग्रहों को शक्तियां प्राप्त होती हैं यदि आप भी इस नवरात्रि में उन्हीं मां पर ग्रहों एवं उनकी राशियों के अनुसार पुष्प से पूजन अर्चन करें तो आपके ऊपर ग्रहों की अनुकूलता और भी बढ़ जायेगी। सभी राशियों के लिए अलग-अलग रंग-पुष्प बताए गए हैं, नवरात्र में माँ दुर्गा की पूजा अपने ग्रहों एवं राशि के अनुसार बताए गए पुष्पों से करके आप अपने सभी मनोरथ पूर्ण कर सकते हैं। मां दुर्गा की आराधना में सभी राशियों के लिए कमल, गुडहल, गुलाब, एवं कनेर प्रजातियों के सभी पुष्प शुभ माने गए हैं। इन पुष्पों के द्वारा का पूजन करना मां की प्रसन्नता के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। सभी 12 राशियों के जातक अपनी-अपनी राशि स्वामी के अनुसार भी मां का पूजन-अर्चन करके स्वामी ग्रहों की अनुकूलता में वृद्धि कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- मेष राशि के स्वामी मंगल हैं अतः इन्हें लाल रंग के पुष्प मां दुर्गा पर चढ़ाने चाहिए, इनमें, गुड़हल, गुलाब, लाल कनेर, लाल कमल अथवा किसी भी तरह के लाल पुष्प हों उससे पूजा करके मां भगवती को प्रसन्न कर मंगल जनित दोषों के कुप्रभाव से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के स्वामी शुक्र हैं, मां दुर्गा पर श्वेत कमल, गुडहल, श्वेत कनेर, सदाबहार, बेला, हरसिंगार आदि जितने भी श्वेत प्रजाति के पुष्प हैं उनसे माँ की आराधना कर प्रसन्न किया जा सकता है ऐसा कर पाने से शुक्र की शुभता में वृद्धि होगी।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं बुध को माँ दुर्गा का असीमित स्नेह प्राप्त है अतः माँ की पूजा पीला कनेर, गुडहल, द्रोणपुष्पी, गेंदा और केवड़ा पुष्प से माँ की आराधना करके अभीष्ट कार्य सिद्ध भी कर सकते हैं और बुध की कृपा भी प्राप्त होगी।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- कर्क राशि के स्वामी चंद्र हैं अतः श्वेत कमल, श्वेत कनेर, गेंदा, गुडहल, सदाबहार, चमेली रातरानी और अन्य जितने भी प्रकार के श्वेत और गुलाबी पुष्प हैं उन्हीं से मां की आराधना करके प्रसन्न करके चन्द्र जनित दोषों से मुक्त हुआ जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं जो सभी राशियों, ग्रहों, संवत्सरों और नक्षत्रों के भी स्वामी हैं इन्हें सभी पंचायतन में स्थान प्राप्त है इसलिए किसी भी तरह के पुष्प से कमल, गुलाब, कनेर, गुड़हल से माँ की पूजा करके कृपा पा सकते हैं, गुड़हल का पुष्प सूर्य और माँ दुर्गा को अति प्रिय है।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- कन्या राशि के स्वामी बुध ही हैं अतः गुड़हल, गुलाब, गेंदा, हरसिंगार एवं किसी भी तरह के अति सुगंधित पुष्पों से मां दुर्गा की आराधना करके अपने मनोरथ पूर्ण करके बुध के साथ-साथ अन्य ग्रहों की अनुकूलता भी पा सकते हैं।

8 of 13
राशि
तुला राशि- तुला राशि के स्वामी भी शुक्र है अतः श्वेत कमल श्वेत, कनेर, गेंदा, गुड़हल, जूही, हरसिंगार, सदाबहार, केवड़ा, बेला चमेली आधी पुष्पों से माँ भगवती की आराधना करके उनकी अनुकूलता और शुक्र की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- इस राशि के स्वामी मंगल हैं अतः किसी भी प्रजाति के लाल पुष्प, पीले पुष्प, एवं गुलाबी पुष्प से पूजा करके मां दुर्गा की कृपा प्राप्त की जा सकती है लाल कमल से पूजा कर पाएं तो घर परिवार में समृद्धि तो बढ़ेगी ही मंगल की कृपा भी प्राप्त होगी।

10 of 13
राशि
धनु राशि- इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं अतः कमल पुष्प, कनेर, गुड़हल, गुलाब, गेंदा, केवडा, और कनेर की सभी प्रजातियां के पुष्पों से माँ का पूजन-अर्चना करके माँ का आशीर्वाद एवं बृहस्पति की भी और अधिक शुभता प्राप्त की जा सकती है।

11 of 13
राशि
मकर राशि- इस राशि के स्वामी शनि हैं, अतः किसी भी तरह के नीले पुष्प, कमल, गेंदा, गुलाब, गुड़हल आदि से माँ शक्ति की पूजा-आराधना करके माँ की कृपादृष्टि एवं शनिजनित दुष्प्रभावों से बचते हुए ईष्ट कामयाबी हासिल की जा सकती है।
 

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं अतः नीले पुष्प, गेंदा, सभी प्रकार के कमल, गुड़हल, बेला, चमेली, रातरानी, आदि से माँ भगवती की आराधना करके उनकी कृपा और शनिग्रह के दोष से मुक्त होते हुए मनोरथ भी पूर्ण किये जा सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं, पीले कनेर की सभी प्रजातियां, सभी प्रकार के कमल, गेंदा, गुलाब, गुड़हल की सभी प्रजातियों से पूजा करके मां की कृपा प्राप्त करते हुए बृहस्पति जन्य दोषों से भी मुक्त हुआ जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें