आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह शरद पूर्णिमा विशेष रूप से शुभ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे, और आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें प्रमोशन या बोनस मिलने की संभावना है, वहीं आपके विरोधी भी शांत हो जाएंगे। बॉस या वरिष्ठ अधिकारी आपके व्यवहार और लगन से प्रभावित होंगे। व्यापारी वर्ग को धन के लेन-देन में थोड़ा सावधान रहना चाहिए, कोई छोटा-सा निर्णय भी नुकसान पहुँचा सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी और भाई-बहनों के बीच चल रहा मनमुटाव भी अब खत्म हो सकता है। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए भाग्यवर्धक और प्रसन्नता से भरा रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।