कुंडली में कमजोर शनि के लक्षण
- फोटो : Amar Ujala
कुंडली में कमजोर शनि के संकेत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शनि अशुभ स्थिति में होते हैं, तो व्यक्ति को बार-बार रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। करियर में अस्थिरता, व्यापार में नुकसान, कानूनी मामलों में उलझन और पारिवारिक विवाद जैसे संकेत सामने आ सकते हैं। कई लोगों को यह भी लगता है कि उनकी मेहनत के मुकाबले परिणाम कम मिल रहे हैं। हालांकि यह पूरी तरह आस्था से जुड़ा विषय है, लेकिन इससे मानसिक प्रभाव जरूर पड़ता है।