फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Parivartan: शुक्र ग्रह करेंगे पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर, ये चार राशियां होंगी मालामाल

Fri, 20 Feb 2026 11:12 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukra Parivartan: पूर्वभाद्रपद नक्षत्र को गहराई से सोचने, आध्यात्मिकता और नए दृष्टिकोण से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में शुक्र का इस नक्षत्र में प्रवेश कई लोगों के जीवन में नई सोच, नए अवसर और रिश्तों में बदलाव लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह परिवर्तन शुभ संकेत दे सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन 2026 - फोटो : Amar Ujala
Shukra Nakshatra Parivartan 2026: फरवरी के अंतिम दिनों में ग्रहों की स्थिति में एक खास बदलाव देखने को मिलेगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 फरवरी को शुक्र ग्रह राहु के नक्षत्र शतभिषा से निकलकर पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, कला, सुख-सुविधा और विलासिता का प्रतिनिधि माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका प्रभाव व्यक्ति के रिश्तों, आर्थिक स्थिति और जीवनशैली पर साफ तौर पर दिखाई देता है।

ज्योतिष के अनुसार पूर्वभाद्रपद नक्षत्र को गहराई से सोचने, आध्यात्मिकता और नए दृष्टिकोण से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में शुक्र का इस नक्षत्र में प्रवेश कई लोगों के जीवन में नई सोच, नए अवसर और रिश्तों में बदलाव लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह परिवर्तन शुभ संकेत दे सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
इस राशि के लोगों के लिए यह समय सामाजिक दायरा बढ़ाने वाला हो सकता है। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जिससे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

Predictions: वर्ष 2029 दोहराएगा इतिहास, फिर से बनेगी वर्ष 2020 जैसी ग्रहण की विस्फोटक स्थिति
विज्ञापन

3 of 6
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर करियर में प्रगति और सम्मान दिलाने वाला साबित हो सकता है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।
 

4 of 6
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय रिश्तों में सामंजस्य बढ़ाने वाला रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी और साझेदारी के कामों में सफलता मिल सकती है। समझदारी से किया गया निवेश आगे चलकर अच्छा लाभ दे सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, इसलिए यह परिवर्तन इनके लिए सकारात्मक परिणाम ला सकता है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक शांति बनी रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में अच्छे संकेत मिल रहे हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और नई योजनाओं की शुरुआत के लिए यह समय अनुकूल साबित हो सकता है।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें