फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मफलदाता शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों की बदलेगी किस्मत और मिलेंगे लाभ के अवसर

Thu, 29 Jan 2026 01:44 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Vakri 2026: ज्योतिष में शनि को बहुत ही प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। यह व्यक्ति को कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। जुलाई में शनि मार्गी से वक्री हो रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
जुलाई में शनि होंगे वक्री - फोटो : अमर उजाला
Shani Vakri 2026: वैदिक ज्योतिष में शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। यह एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं, फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शनि को ज्योतिष शास्त्र में कर्मफलदाता, न्याय का देवता और दंडाधिकारी माना जाता है। यह व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। शनि अभी गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में हैं, जो इस राशि में जून 2027 तक रहने वाले हैं। वर्ष 2027 में ये मीन से मेष राशि में गोचर करेंगे। लेकिन इस दौरान यह समय-समय पर किसी दूसरे ग्रहों के साथ युति और द्दष्टि संबंध डालते रहेंगे। जिस कारण से इनका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा। आपको बता दें कि शनि अभी गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में विराजमान हैं और जुलाई माह में इसी राशि में वक्री यानी उल्टी चाल से चलने लगेंगे।  27 जुलाई को शनि मीन राशि में मार्गी से वक्री हो जाएंगे और ये 138 दिनों तक इसी अवस्था में रहने के बाद 11 दिसंबर को दोबारा से मार्गी हो जाएंगे। जुलाई में शनि के वक्री होने से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिलने के योग बनेंगे। ऐसे में आइए आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों को इसका फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
  • मेष राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। 
  • मेष राशि वालों की कुंडली में शनि 12वें भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में आपको लाभ मिलने के प्रबल योग हैं।
  • शनि के वक्री होने से लंबे समय से करियर में आ रही परेशानियां खत्म होंगी और बेहतर अवसर की प्राप्ति होगी। 
  • आपको अपने बेफिजूल के खर्चों से निजात मिलेगी। कार्यस्थल पर लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होगी। 
  • नौकरीपेशा जातकों को वेतन में वृद्धि के योग हैं और आपको नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
  • जुलाई माह में शनि का वक्री होना कर्क राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।
  • आपकी राशि में शनि का वक्री होना आपके नवम भाव यानी भाग्य के भाव में होगा जिससे उच्च शिक्षा की प्राप्ति के योग बनेंगे। 
  • व्यापारियों के लिए लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। इस दौरान लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। 
  • जो लो नया व्यापार या फिर नए तरह का प्रोजेक्ट शुरू करना चाह रहे हैं उनके लिए समय बहुत ही अच्छा रहेगा। 
  • कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे और फैसला आपके पक्ष में होंगे। 

Budh Gochar 2026: बुध गोचर से इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, व्यापार में आएंगी दिक्कतें

विज्ञापन

4 of 4
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
  • मकर राशि वालों के लिए शनि जुलाई में माह में तीसरे भाव में वक्री होंगे
  • ऐसे में इस राशि के जातकों को शिक्षा और करियर में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। 
  • शनि के वक्री होन से मकर राशि वालों को नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। 
  • इस दौरान आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। 

Angarak Yog 2026 Rashifal: फरवरी में बनेगा अंगारक योग, इन 3 राशि के लोग रहें सतर्क

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें