Angarak Yog 2026 Rashifal: सभी ग्रह समय-समय पर गोचर करते हुए शुभ-अशुभ योग बनाते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। इन्हीं में अंगारक योग का नाम भी शामिल है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में तनाव और नकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। जल्द फरवरी में इसका निर्माण होने वाला है, जो कुछ जातकों के जीवन में परेशानियां बढ़ा सकता है। बता दें, 23 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजकर 33 मिनट पर मंगल देव कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस राशि में पहले से ही राहु ग्रह विराजमान होंगे। ऐसे में मंगल और राहु की युति होगी, जिससे अंगारक योग का निर्माण होगा। यह योग व्यक्ति के स्वभाव में क्रोध, जल्दबाजी, आक्रामकता और मानसिक अशांति को बढ़ा सकता है। ऐसे में कुछ राशि वालों पर इसका प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Budh Gochar 2026: बुध गोचर से इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, व्यापार में आएंगी दिक्कतें