फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Vakri 2026: कुछ दिनों में शनि होंगे वक्री, इन 5 राशि वालों के जीवन में हो सकती हैं उथल-पुथल

Sun, 10 May 2026 11:18 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Vakri 2026: शनि 27 जुलाई 2026 को वक्री होने जा रहे हैं। वह 11 दिसंबर 2026 तक यानी पूरे 138 दिनों तक उल्टी चाल में रहेंगे। इससे 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा, आइए जानते हैं
विज्ञापन
1 of 14
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Shani Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्म, न्याय और जीवन के कठिन अनुभवों का ग्रह माना गया है। चूंकि वह कर्मफलदाता है, इसलिए शनि को नवग्रहों में न्यायाधीश का स्थान प्राप्त है। कुंडली में उनका मजबूत प्रभाव व्यक्ति के करियर-कारोबार में सफलता लेकर आता है। हालांकि, स्थिति अनुकूल न होने पर व्यक्ति की परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं। इसके अलावा शनि का गोचर भी एक प्रभावशाली घटना होती हैं, जिसका असर राशियों से लेकर देश-दुनिया तक नजर आता है। वर्तमान में न्यायाधीश शनि मीन विराजमान हैं। इसी राशि में रहते हुए शनि 27 जुलाई 2026 को वक्री होने जा रहे हैं। वह 11 दिसंबर 2026 तक यानी पूरे 138 दिनों तक उल्टी चाल में रहेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि, शनि की यह उल्टी चाल राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक स्तर भी भी कई बदलाव लेकर आ सकती हैं। साथ ही यह अवधि कई लोगों के लिए सफलता, धैर्य और परीक्षा से भरी भी हो सकती हैं। आइए शनि वक्री अवस्था का 12 राशियों पर प्रभाव जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 14
Shani Vakri 2026 - फोटो : adobe stock
शनि वक्री का देश-दुनिया पर असर
शनि एक प्रभावशाली ग्रह हैं और उनकी वक्री चाल उनके प्रभाव को और भी कई गुना बढ़ा देती हैं। इसका असर राजनीतिक हलचल तेज कर सकता है। माना जा रहा है कि, शनि की उल्टी चाल से पुराने मुद्दे एक बार फिर चर्चा में आ सकते हैं। बात अगर अर्थव्यवस्था की करें, तो उसमें उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। रोजगार और व्यापार से जुड़े क्षेत्रों में बदलाव संभव है। भावनात्मक रूप से कई बदलाव महसूस होंगे। रिश्तों में न्याय देखने को मिल सकता है। इसी के साथ मौसम में परिवर्तन और जनता से जुड़े मुद्दों पर बड़े फैसले भी चर्चा में रह सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 14
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय करियर में दबाव लेकर आ सकता है। कार्यों को पूरा करने में सामान्य से भी मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। धैर्य रखने पर धीरे-धीरे परिणाम मिलेंगे। निवेश करने से भी बचें।

4 of 14
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए समय लकी साबित हो सकता है। धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी और कारोबार में बदलाव के संकेत हैं। किसी पुराने काम का परिणाम अब सामने आ सकता है। विवाह योग भी बनेंगे।
विज्ञापन

5 of 14
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। इस समय मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं। इस समय यात्रा अधिक करनी पड़ सकती है। नए कामों में सावधानी रखना जरूरी होगा।
विज्ञापन

6 of 14
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए समय आर्थिक मामलों में सतर्कता लेकर आएगा। इस समय आपको कर्ज जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। निवेश सोच-समझकर करें।
विज्ञापन

7 of 14
Shani Vakri 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को लापरवाही करने से बचना होगा, क्योंकि रिश्तों की परीक्षा लेने वाला समय हो सकता है। माना जा रहा है कि, दांपत्य जीवन में धैर्य और समझदारी जरूरी होगी।

8 of 14
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को कुछ बातें परेशान कर सकती हैं। सेहत और दिनचर्या पर विशेष ध्यान रखें। करियर पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

9 of 14
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों को लाभ मिलेगा। किसी-किसी क्षेत्र में पुरानी योजनाओं पर दोबारा काम करेंगे। कार्यक्षेत्र में आगे आने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में स्पष्टता आएगी। लाभ के मौके मिलेंगे।

10 of 14
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए समय परेशानियां आ सकती हैं। इस समय घर-परिवार से जुड़े मामलों में तनाव महसूस हो सकता है। भावनाओं में बहकर फैसले लेने से बचें। दोस्तों से अनबन होगी।

11 of 14
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के लिए यह समय सोच और व्यवहार में बदलाव ला सकता है। इस समय नई चीजें सीखने और खुद को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा।

12 of 14
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों को धन और करियर से जुड़े मामलों में सावधान रहना होगा। व्यापार में आपको धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा। मेहनत का फल देर से लेकिन मिलेगा।

13 of 14
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों की शनि आपकी ही राशि में वक्री हो रहे हैं, इसलिए यह समय सबसे ज्यादा प्रभावशाली होगा। करियर-कारोबार में बदलाव महसूस हो सकते हैं। धैर्य और अनुशासन बनाए रखना बेहद जरूरी होगा।
विज्ञापन

14 of 14
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए समय आत्मचिंतन वाला रहेगा। पुराने अधूरे काम पूरे करने का समय रहेगा। विवाह मार्ग में बाधाएं आएंगी। नए लोगों पर विश्वास परेशानी बन सकता है। धैर्यवान रहें।
 
Guru Gochar 2026: महज कुछ दिन बाद गुरु का सबसे बड़ा परिवर्तन, देश-दुनिया समेत 12 राशियों पर दिखेगा असर



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें