10 May Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 10 मई 2026 का राशिफल।
10 May Rashifal: 10 मई को ग्रहों और नक्षत्रों के मेल से कई तरह के योग बन रहे हैं, जिससे कुछ राशि वालों के लिए नए तरह के अवसर और सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अचानक से आय में वृद्धि के योग और नौकरी-व्यापार में अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। इसी के साथ कुछ राशि वालों को चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं 10 मई का राशिफल सभी राशियों के लिए कैसा बीतेगा।
विज्ञापन
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज कामकाज में थोड़ी चुनौतियां आपका इंतजार कर रही हैं। ऑफिस में बॉस से बहस आपके प्रमोशन पर असर डाल सकती है, इसलिए शब्दों पर कंट्रोल रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का अवसर मिल सकता है। सेहत थोड़ी परेशान कर सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। किसी और का वाहन चलाने से बचें और कानूनी मामलों में सावधानी बरतें।
विज्ञापन
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज आपको अपने जरूरी कामों पर पूरा फोकस रखना होगा, वरना छोटी लापरवाही भी बड़ी समस्या बन सकती है। संतान को नौकरी के लिए दूर जाना पड़ सकता है, जिससे मन भावुक रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी का प्लान बन सकता है, लेकिन किसी पुराने पारिवारिक मुद्दे पर तनाव बढ़ने के संकेत हैं।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज दूसरों के मामलों से दूरी बनाकर रखना ही समझदारी होगी। अपने फैसले खुद लें और किसी पर निर्भर न रहें। बिजनेस में चल रहा उतार-चढ़ाव अब धीरे-धीरे खत्म होगा। पिताजी से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, लेकिन खर्चों का हिसाब रखना जरूरी है। संतान से किया वादा निभाना न भूलें।
विज्ञापन
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन उलझनों से भरा रह सकता है। काम का दबाव बढ़ेगा और मन थोड़ा अशांत रहेगा, लेकिन समझदारी से आगे बढ़ेंगे तो रास्ता निकल आएगा। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है, उनके गुरुजनों से सलाह लेना बेहतर रहेगा। मां की सेहत को लेकर सतर्क रहें और समय पर इलाज कराएं।
विज्ञापन
6 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे और विदेश से जुड़े कामों में अच्छी खबर मिल सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति आपको नए लोगों से जोड़ सकती है। नौकरी में चल रही परेशानियों को सुलझाने का प्रयास सफल होगा।
विज्ञापन
7 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आज धन लाभ के मजबूत संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पैतृक संपत्ति से भी फायदा मिल सकता है। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे मन मजबूत रहेगा। पुराने गिले-शिकवे भूलना ही बेहतर होगा। किसी बात को लेकर मन थोड़ा बेचैन रह सकता है।
8 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आज आप परोपकार और अच्छे कार्यों में मन लगाएंगे, जिससे आत्मिक शांति मिलेगी। भगवान की भक्ति में आपका मन खूब रमेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। हालांकि वैवाहिक जीवन में थोड़ी खटास आ सकती है, जिसे बातचीत से सुलझाना जरूरी होगा। संतान से किया वादा समय पर पूरा करें।
9 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आज नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। बैंक से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है। किसी रिश्तेदार से मुलाकात आपको खुशी देगी। अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कोई आपके खिलाफ चाल चल सकता है, इसलिए सतर्क रहें और खुद पर भरोसा रखें।
10 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आज का दिन सकारात्मक रहेगा और नए अवसर सामने आएंगे। आसपास के लोगों को पहचानकर ही आगे बढ़ें। किसी काम में उलझन हो तो पिताजी की सलाह काम आएगी। यात्रा के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है। जिम्मेदारियों से भागने की कोशिश की, तो डांट भी सुननी पड़ सकती है।
11 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आज आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं, लेकिन पुरानी गलतियों से सीख लेना जरूरी होगा। किसी को उधार देने से बचें। शेयर मार्केट में निवेश लाभ दे सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा। दिखावे से दूर रहें, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है।
12 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आज आपकी जरूरतें बढ़ेंगी और खर्च भी तेजी से बढ़ सकता है। बजट बनाकर चलना ही समझदारी होगी। उधार दिया पैसा वापस मिलने में देरी हो सकती है। आप अपनी बुद्धिमानी से विरोधियों को मात देंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके अटके काम पूरे कराएगा।
मीन राशि
आज सेहत को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है। काम में सफलता आपके कदम चूमेगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आय बढ़ाने के नए रास्तों पर ध्यान देंगे और बचत की योजना भी बनाएंगे। संतान से किया वादा निभाना जरूरी होगा। छात्रों को पढ़ाई में लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए फोकस बनाए रखें।