फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Vakri 2023: 17 जून से शनिदेव इस राशि में चलेंगे टेढ़ी चाल, इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत

Wed, 24 May 2023 01:51 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shani vakri 2023: शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। - फोटो : अमर उजाला
Shani Vakri 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब-जब न्याय और कर्मफल दाता शनि अपनी राशि बदलते हैं या फिर चाल में बदलाव करते हैं तो इसका व्यापक असर सभी 12 राशियों के ऊपर होता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनिदेव साल 2023 में अपनी स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान हैं। शनि के कुंभ राशि में होने से मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के ऊपर इस समय शनि की साढ़ेसाती चल रही है। शनिदेव अब 17 जून 2023 को रात 10 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में रहते हुए वक्री चाल चलेंगे। वक्री चाल से मतलब उल्टी चाल से चलना होता है। शनि की यह वक्री चाल 4 नवंबर 2023 तक रहेगी फिर इसके बाद कुंभ राशि में ही मार्गी हो जाएंगे। शनि की वक्री चाल से कुछ राशि के लोगों को नुकसान तो कुछ को फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं 17 जून से शनि की वक्री चाल से किन-किन राशियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि - आपके लिए शनिदेव एकादश भाव में वक्री होंगे। आपके लिए शनि का वक्री होना किसी तरह से वरदान से कम नहीं है। धन लाभ के बेहतरीन मौके आपको हासिल होंगे। शनिदेव की विशेष कृपा हासिल होगी जिससे आप हर एक क्षेत्र में कामयाबी का मजा लेंगे। इस भाव में वक्री होना इस राशि के जातकों को अच्छा मुनाफा देने का काम करेगा। शनि देव की कृपा से इस समय व्यापार में मुनाफे की स्थिति वहीं मित्रों से सहयोग के योग दिखाई दे रहे है। बैंकिंग और मशीन के काम से जुड़े जातकों को कुछ नया करने को मिल सकता है। 

June Gochar 2023: जून में होगा 5 ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए महीना रहेगा शुभ
विज्ञापन

3 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के जातकों के लिए शनि देव छठे भाव में वक्री होंगे। इस भाव से शत्रु का विचार किया जाता है। ऐसे में आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। विदेशा यात्रा का अच्छा योग बन रहा है। ऐसे में आप विदेश जाने के लिए वीजा अप्लाई कर सकते है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस समय आपके ऊपर कोई कर्जा था तो वो भी आप पूर्ण रूप से उतार देंगे। 

Ganga Dussehra 2023: कब है गंगा दशहरा, 29 या 30 मई को? जानें सही तिथि, मुहूर्त और महत्व

4 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - आपकी राशि से शनिदेव चौथे भाव में वक्री होने जा रहे हैं। धन लाभ के बेहतरीन और सरल मौके हासिल होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति से आपको बहुत बड़ा लाभ मिल सकता है। इस दौरान आप हमेशा ही अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहेंगें। व्यापार में सार्थक प्रयास से आपको अच्छा मुनाफा हासिल होगा। परिवार में सुख और शांति व्याप्त रहेगी। 

Mars Venus Yuti: 30 मई से 1 जुलाई तक कर्क राशि में मंगल शुक्र की युति, 3 राशियों को होगी धन की प्राप्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए शनि का अपनी स्वयं की राशि में वक्री होना लाभकारी सिद्ध होने जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको पूरा साथ मिलेगा जिससे आप अपने काम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा। धन लाभ के अच्छे मौके आपको मिलेंगे। कोर्ट कचहरी में चल रहा मामला आपके पक्ष में रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें