शनि दोष से राहत पाने के उपाय
- फोटो : Amar Ujala
शनि दोष से राहत पाने के उपाय
- शनि त्रयोदशी की शाम शनि मंदिर जाकर शनि देव की मूर्ति पर सरसों का तेल चढ़ाएं, ध्यान रहे कि तेल चढ़ाते समय उनके चरणों की ओर देखें, आंखों में नहीं।
- पीपल के पेड़ के नीचे शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं, 7 या 11 बार परिक्रमा करें और "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जाप करें।
- इस दिन हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ श्रद्धा से करें, ऐसा माना जाता है कि इससे शनि की कृपा प्राप्त होती है।
- किसी जरूरतमंद को काले तिल, काली उड़द दाल, लोहे के बर्तन, काले कपड़े या काला छाता दान करें।
- गंभीर शनि दोष होने पर शिवलिंग पर जल और काले तिल चढ़ाकर महामृत्युंजय मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। इस सूचना और तथ्यों की सटीकता एवं संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।