फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर में बैठें हैं शनि लेकिन संभलकर रहें ये राशि वाले, पैसे और नौकरी में बढ़ सकती है परेशानी

Thu, 23 Apr 2020 02:39 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
शनि गोचर 2020
ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को कर्मफलदाता कहा जाता है। शनि किसी भी व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही फल देता है। पिछले महीने 24 जनवरी को शनि अपनी स्वराशि में मकर में आ चुके हैं जो ढ़ाई साल तक इसी राशि में बैठे रहेंगे। शनि भले ही इस राशि में बैठे हों लेकिन इन पांच राशियों को नौकरी और धन से जुड़े मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

शनि साढ़े साती और ढैय्या से बचने के लिए शनि धाम कोकिलावन में कराएं तेल अभिषेक
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
आप मेहनती बनेंगे, लेकिन इसके साथ ही आपका संघर्ष भी बढ़ जाएगा। अप्रैल तक का समय नए कार्य के लिए शुभ है। वहीं 11 मई को शनि का वक्री होना आपके लिए शुभ नहीं होगा। आपके काम में रुकावट आ सकती हैं। जिस लाभ की आशा कर रहे थे वह भी समय से नही मिल पायेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष
कार्य-स्थल में मेहनत अधिक होने के बाद लाभ के आसार कम नज़र आ रहे हैं। सब्र और धैर्य से ही काम करें तो बेहतर रहेगा। प्रमोशन के बारे सोच रहे हैं तो ये शनि का गोचर अभी और इंतज़ार करवायेगा। नई नौकरी के लिए भी साल की शुरुआत ही बेहतर रहेगी साल के मध्य में आ कर कोई बदलाव न करें।

शनि साढ़े साती और ढैय्या से बचने के लिए शनि धाम कोकिलावन में कराएं तेल अभिषेक

4 of 13
rashi
मिथुन
आपको नौकरी या बिजनेस में रुकावट आ सकती है जिससे कुछ समय के लिए आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शनि की ढैय्या के प्रभाव से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। पैसों के मामले में सावधानी बरतें। आप विदेश यात्रा कर सकते हैं साथ ही जमीन जायदाद के मामलों में अच्छी खबर भी मिल सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। जो लोग बिजनेस आदि कर रहे हैं उनके लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने का वक्त होगा। नौकरी में पदोन्नति और स्थान परिवर्तन का भी योग दिखाई दे रहा है।

शनि साढ़े साती और ढैय्या से बचने के लिए शनि धाम कोकिलावन में कराएं तेल अभिषेक
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
आपके ऊपर इसका मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। नौकरी में परिवर्तन करने की सोच रहे हैं तो साल के बीच में न करें। प्रमोशन मिलेगा लेकिन जल्दीबाजी करने बचें। व्यापार करने वाले जातकों के लिए व्यापार विस्तार के लिए अच्छा समय मई के बाद बन रहा है। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
व्यापार को लेकर इस वर्ष कुछ भ्रम सा बना रहेगा और नये कार्य को लेकर भी कशमकश बनी रहेगी। कर्मचारियों के बीच मतभेद भी हो सकता हैं। कोई पुराना सरकारी कार्य अटका हुआ था वह भी इस वर्ष पूरा होगा।

8 of 13
rashi
तुला
कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। यह  अवसर किसी विदेशी प्रोजेक्ट से जुड़ा भी हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए उनके कार्यक्षेत्र में थोड़ा उथल-पुथल रह सकता है लेकिन ज्यादा हानि होनी की गुंजाइश कम है।

शनि साढ़े साती और ढैय्या से बचने के लिए शनि धाम कोकिलावन में कराएं तेल अभिषेक

9 of 13
rashi
वृश्चिक
नौकरी के लिहाज से शुभ संकेत है। सरकारी नौकरी की लालसा करने वाले जातकों के लिए यह साल अच्छा रहेगा। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिलने की पूरी संभावना है। बिजनेस के नजरिए से इस राशि के जातकों लिए साल शुभ और मुनाफा दिलाने वाला रहेगा। किसी नए बिजनेस प्लान के बारे में बनाई गई रणनीति सफल रहेगी। 

10 of 13
rashi
धनु
शनि के मकर राशि में गोचर होन से धनु राशि के जातकों पर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। नौकरी में अब पहले के मुकाबले ज्यादा अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। लेकिन सही विकल्प को चुनना ही समझदारी होगी। व्यापार करने वालों जातकों पर भी इस गोचर का अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाकर चलें।

11 of 13
rashi
मकर
शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होने से मानसिक परेशानी रहेगी। कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी सफलता मिल पाएगी। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार में वाद-विवाद हो सकता है, धैर्य बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई काम न करें। अभी फिलहाल नौकरी के बदलने के बारे में ना सोचें।

12 of 13
rashi
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण आरंभ होने से उनकी मुसीबतें बढ़ेगी। इस वजह से इन लोगों को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातक सावधानी से हर कदम को रखें। नौकरी को बदलने के लिए साल के मध्य का समय बेहतर नहीं है। वहीं व्यापार करने वाले जातकों के लिए नये प्रोजेक्ट में हाथ संभलकर डालें।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
व्यापार में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और लाभ की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी करने वाले जातकों के लिए शुभ चीजें घटित होंगी। कई क्षेत्रों में आगे बढ़ने से कई अवसर मिलेंगे और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें