फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 23 अप्रैल: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Thu, 23 Apr 2020 06:47 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 23 अप्रैल 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
प्रेमी की किसी वार्ता या बात को ज्यादा न बढ़ाएं। आज आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। निजी मामलों से दोस्त और लव पार्टनर को दूर ही रखें। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल
आज का दिन सामान्य रहेगा। जो मित्र आपको ताने देते थे आज उनकी हार निश्चित है। ऊर्जा और जोश से भरे हैं लेकिन ज्यादा हिम्मत कहीं आपके रिश्ते खराब न कर दे इस बात का ध्यान रखें। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
आज शायद आपका रिश्ता बनते बनते टूट जाएंं। इसलिए सावधानी से कार्य करें। लापरवाही न बरतें। जीवनसाथी की सेहत आज आपको चिन्ता में डाल सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
अगर आपकी उम्र विवाह की हो चली है तो तैयारी कर लें अब बैंड बाजा बजाने की। विवाह के लिए रिश्ते आएंगे। आपका जीवनसाथी भी आपकी हर बात मानने के लिये राजी है। अचानक कोई खबर मिलेगी। ं
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
प्रेम और विवाहित जीवन में छोटे मामले भी बड़े बन जाएंगे लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका साथी आपसे कोई वस्तु या मनोकामना पूरी करने को कह सकता है और न पूरी करने पर लव लाइफ का तालमेल खराब भी हो सकता है। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
प्रेम संबंधो के लिए दिन अच्छा है। आपका पार्टनर आज विवाह का प्रस्ताव दे सकता है। माता पिता को मनाना पड़ेगा क्योंकि उन्हें रिश्ता शायद पसन्द न आएं। ऐसे में किसी मित्र या बहन का सहारा लें।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
अगर आपका पार्टनर आपसे दूर है तो मोबाइल और सोशल मीडिया द्वारा उससे बात हो जाएगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। उनका सहयोग आपकी ताकत बनेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल
आपको अगर कोई पसंद है तो अपने मन की बात कह दें। मन में न रखें क्योंकि हो सकता है आपको अपनी लव लाइफ को पटरी पर लाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़े। घर की अनबन आपके प्रेमी जीवन पर असर डालेगी।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
प्रेम संबंधो के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। पति पत्नी में आपसी ताल मेल जीवन की नीरसता को कम करेगा लेकिन ध्यान रहें कि लव लाईफ में टाईम पास जैसा दृष्टिकोण आपके पार्टनर को हमेशा के लिए आपसे जुदा कर देगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
लव पार्टनर और जीवन साथी के साथ संबंधो को मजबूत बनाने के लिए आप पूरा योगदान देंगे। आज आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होगी। दोस्त के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बनाएं। अपनी मीठी बातों से आप अपने लव पार्टनर का दिल जीत लेंगे।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
आज आपका दिमाग कुछ कह रहा है और दिल कुछ कह रहा है। इसी भ्रम में आज का दिन गुजरेगा। किसी विदेशी दोस्त से मदद मिल सकती है। कोई पुराना स्कूल और कालेज का दोस्त आपकी लव लाईफ में परिवर्तन ला सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल
प्रेम के प्रति आपकी कोशिशें आज रंग लाएंगी। आज आपके मन का मीत आपको मिलेगा। फोन पर बहुत बातें होंगी। अपने साथी की भावनाओं से खिलवाड़ न करें। आज किए गये वादों का असर लम्बा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें