फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Transit 2025: शश राजयोग बनने से शनिदेव इन राशि वालों को साल 2025 से पहले खूब दिलाएंगे धन

Wed, 09 Oct 2024 03:47 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

शश राजयोग तब बनता है जब शनि लग्न या चंद्रमा से पहले, चौथे, सातवें या दसवें भाव में तुला, मकर या फिर कुंभ राशि में मौजूद होते हैं। जिन लोगों की कुंडली में यह शश राजयोग बनता है उन्हें जीवन में खूब धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
1 of 6
शश राजयोग - फोटो : अमर उजाला
शनिदेव को ज्योतिष शास्त्र में न्याय और कर्मफलदाता ग्रह माना जाता है और ये किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि साल 2025 में अपनी स्वराशि और मूल त्रिकोण राशि कुंभ की यात्रा को विराम देते हुए मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आपको बता दें कि शनिदेव अभी कुंभ राशि में हैं और 29 मार्च 2025 को देवगुरु बृहस्तपति की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। शनि 2025 में मीन राशि में प्रवेश करने से पहले कुंभ राशि में रहते हुए शश राजयोग का निर्माण कर शुभ फल प्रदान करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शश राजयोग को पंच महापुरुष राजयोग में से एक माना गया है। आपको बता दें कि शश राजयोग तब बनता है जब शनि लग्न या चंद्रमा से पहले, चौथे, सातवें या दसवें भाव में तुला, मकर या फिर कुंभ राशि में मौजूद होते हैं। जिन लोगों की कुंडली में यह शश राजयोग बनता है उन्हें जीवन में खूब धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। शनि के मीन राशि में गोचर करने से पहले शश राजयोग कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है।  
विज्ञापन

2 of 6
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों को अचानक से धन लाभ के फायदे मिलते रहेंगे। शनिदेव आपकी राशि के दशम भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में कार्यक्षेत्र में आपको एक से ज्यादा जगहों से फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। करियर में कोई महत्वपूर्ण मोड़ आ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। आपके जो काम हो वह अब जल्द ही पूरे होंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से कार्य पूर्ण होंगे। नौकरीपेशा जातकों को वेतन में वृद्धि और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
आपकी राशि में शनि देव पंचम भाव में मौजूद हैं। ऐसे में आपके मान-सम्मान और यश में बढोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। जो लोग किसी व्यापार से संबंध रखते हैं उनको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। जो लोग अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच-विचार कर रहे हैं वे सफल हो सकते हैं। शिक्षा में सफलता हासिल हो सकती है। 

4 of 6
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
शनदेव आपकी राशि के तीसरे भाव में हैं। ऐसे में आपको काफी संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आपको सफलता का मीठा और अच्छा स्वाद चखने को मिलेगा। संतान के लेकर आपको जो चिंताएं हो रही वह दूर होगी। आप अपने पराक्रम के बदौलत कठिन से कठिन चुनौतियों का सामना करने में कामयाब होंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
शनि आपकी राशि के दूसरे भाव में विराजमान हैं। ऐसे में आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन अच्छे से बीतेगा। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। वाहन के क्रय का भी योग बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
शनिदेव आपकी ही राशि में मौजूद हैं। आपके लिए साल 2024 के बचे हुए दिन बहुत ही शानदार ढ़ंग से बीतेंगे। आकस्मिक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय रहेगा किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा | किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें