rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के जातकों के लिए शनि पंचम और छठे भाव के स्वामी होते है। शनि का गोचर अब आपके छठे भाव में ही होने वाला है। शनि छठे भाव में बेहद शुभ फल देने वाले कहे गए है। शनि की दृष्टि अष्टम,बारहवें और तीसरे भाव पर होगी। शनि देव की कृपा से कन्या राशि के जातकों को नौकरी में उन्नति मिलने वाली है,ऐसा भी हो सकता है कि किसी बड़ी कंपनी से आपको नौकरी का ऑफर आ जाए। शनि के इस गोचर से आपके शत्रुओं का नाश होने वाला है। आपके खिलाफ जो लोग साजिश कर रहे थे वो बेनकाब होंगे। इस गोचर के परिणामस्वरूप आपको मंत्र तंत्र में सफलता मिलेगी। सालों से चली आ रही कोई बीमारी खत्म होगी। विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। विदेशों से कारोबारी संबंध बनने की शुरुआत होगी। इस समय राजनीति से जुड़े जातकों को उनकी मेहनत का फल मिलने वाला है। आपकी वाणी प्रभावी होगी और यात्राएं शुभ होगी।