फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2026 में इन 3 राशि वालों पर रहेगी शनि की नजरें, नौकरी-कारोबार में आ सकती हैं परेशानियां

Wed, 07 Jan 2026 11:42 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Prabhav 2026: साल 2026 में कुछ राशि वालों पर शनि की कड़ी दृष्टि बनी रहेगी। इसके प्रभाव से करियर, नौकरी, व्यापार और निवेश में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। साथ ही कार्यों में सामान्य से अधिक परिश्रम करने पड़ सकते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 4
Shani Prabhav 2026 - फोटो : अमर उजाला
Shani Prabhav 2026: नववर्ष 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान कई प्रमुख ग्रह अपने-अपने गोचर के माध्यम से राशियों पर विशेष प्रभाव डालेंगे। इनमें शनि देव की भूमिका सबसे अधिक प्रभावशाली रहेगी। बता दें, वर्तमान समय में शनि देव मीन राशि में विराजमान हैं और वर्ष 2026 भर इसी राशि में गोचर करते रहेंगे। इस गोचर का प्रभाव विशेष रूप से मेष, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है। दरअसल,  इन तीनों राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, जिसके चलते जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में चुनौतियां सामने आ सकती हैं। इस अवधि में करियर और कारोबार में उतार-चढ़ाव, अपेक्षित धन लाभ में देरी, मानसिक तनाव में वृद्धि और कार्यों में बार-बार बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए इनके प्रभाव को विस्तार से जानते हैं।
Chaturgrahi Yog: शनि की राशि कुंभ में बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
Nakshatra Gochar 2026: शतभिषा नक्षत्र में राहु का गोचर, इन 4 राशियों को मिलेगा अचानक धन
विज्ञापन

2 of 4
Shani Prabhav 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए नया साल बढ़िया रहने वाला है। परंतु साढ़ेसाती का प्रभाव होने के कारण कुछ परेशानियां बनी रहेंगी। आपको घर और बाहर सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन सेहत में दिक्कतें बनी रहेंगी। संबंधों को मजबूत रखने के लिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। धैर्यवान बने रहें और भावनाओं में आकर किसी भी निर्णय को न लें। इस समय आप व्यापार की समस्याओं का समाधान खोजने में सफल होंगे। करियर-कारोबार से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले परिजनों से बात करें। हालांकि, कुछ विरोधी पक्ष पता सक्रिय रहने वाला है। इसलिए सोच-विचार के साथ कार्य करना उचित रहेगा।
Ketu Gochar Effect 2026: जनवरी में केतु का बड़ा बदलाव, तीन राशियों की बदलेगी किस्मत
विज्ञापन

3 of 4
Shani Prabhav 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को धन लाभ होने के साथ-साथ काम का तनाव भी अधिक रहेगा। संबंधों के लिहाज से समय थोड़ा विपरीत है। आप कोई भी यात्रा बिना सोच-विचार के न करें अन्यथा नावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। नया वाहन खरीदने की कामना जहां पूर्ण होगी, वहीं कार्यक्षेत्र में काम का अधिक तनाव बना रहेगा। व्यापारियों को निवेश बहुत सोच-समझकर करना होगा। नौकरी के लिए अप्लाई किया था, तो अपडेट के लिए धैर्यवान रहेंगे। इस समय शनिदेव की पूजा और शनिवार को काली चीजों का दान आपके कार्यों की बाधाओं को दूर कर सकता है।
Rahu Gochar 2026: राहु के गोचर से शुरू होगा इन राशियों का गोल्डन टाइम, अचानक धन लाभ और तरक्की के योग
Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर बनेगा ‘युति दृष्टि योग’, इन 3 राशियों को मिलेगा अपार लाभ

 
विज्ञापन

4 of 4
Shani Prabhav 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
समय आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। कार्यस्थल पर अचानक बड़े परिवर्तन चिंता बढ़ा सकते हैं। विवाह के मार्ग मे बाधाएं आएंगी और लव पार्टनर के साथ ताल मेल कम होता दिखेगा। हालांकि, छात्र वर्ग के लोग अपने गुरुजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और जीवन को सही दिशा देने में कामयाब रहेंगे। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भूमि-भवन से जुड़े मामले आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। सेहत और धन से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। मीन राशि के लोगों को पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें आएंगी। आप आलस्य से बचें। 
Lucky Rashiyan: मकर राशि में ग्रहों का विशेष संयोग, इन राशि वालों की चमक जाएगी किस्मत

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें