Shani Sade Sati 2026: ज्योतिष में शनि की साढ़ेसाती का विशेष महत्व होता है। साल 2026 में शनि मीन राशि में ही रहेंगे जिसके कारण मेष, कुंभ और मीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव पूरे साल बना रहेगा। जून 2027 शनि मीन से मेष राशि में गोचर होंगे।
विज्ञापन
1 of 4
साल 2026 में मेष, कुंभ और मीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का रहेगा प्रभाव
- फोटो : अमर उजाला
Shani Sade Sati 2026: वैदिक ज्योतिष में सभी नौ ग्रहों में से कुछ शुभ तो कुछ अशुभ फल देने वाले ग्रह होते हैं। जैसे ज्योतिष में शनि को पापी और अशुभ ग्रह माना गया है। सभी ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। ये किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहने के बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शनि की धीमी चाल के कारण इनका प्रभाव काफी लंबे समय तक रहता है। शनि साल 2026 में गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में रहेंगे। शनि के मीन राशि में होने की कारण वर्तमान समय में मेष, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती जारी है। वहीं साल 2027 में भी इन राशियों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती रहेगी। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार शनि 3 जून 2027 को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में कुंभ राशि वालों पर तो शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी लेकिन मेष और मीन राशि वालों को साढ़ेसाती का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष, कुंभ और मीन राशि वालों पर साल के बाकी बचे महीने कैसे बीतेंगे।
विज्ञापन
2 of 4
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव
मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती के चलते कई तरह की परेशानियों का सामना करना होगा।
इस दौरान खर्चों में बेफिजूल की वृद्धि और मुश्किलें उठानी पड़ सकती है और आय में गिरावट देखने को रहेगी।
साल 2026 के बाकी कुछ महीनों में आपके ऊपर कर्ज बढ़ सकते हैं। जिससे आपको मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी।
कामकाज को लेकर मन में कई तरह दुविधा रहेगी और मानसिक तनाव रहेगा।
नौकरीपेशा जातकों को नौकरी से संबंधित कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
3 of 4
कुंभ राशि
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव
कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
इस दौरान निवेश संबंधी मामलों में नुकसान हो सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है।
साढ़ेसाती के प्रभाव के कारण आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। धन हानि की संभावना लगातार बन रही है।
पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते आपको कड़ी मेहनत और संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है।
इस दौरान सेहत संबंधी तमाम तरह की मुश्किलों का सामना आपको करना पड़ सकता है।