फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Sade Sati 2026: इन 5 राशियों पर है शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का असर, जानें कब मिलेगा छुटकारा

Mon, 20 Apr 2026 01:19 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Sade Sati 2026: शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या बहुत ही कष्टकारी मानी जाती है। साल 2026 में मेष, मीन और कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती लगी हुई है। 
विज्ञापन
1 of 5
साल 2026 में शनि का चाल - फोटो : अमर उजाला
सभी 9 ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं, जो एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहने के बाद अगली राशि में गोचर करते हैं। शनि के राशि परिवर्तन करने से कई राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चढ़ती है तो कई राशि वालों से यह उतर भी जाती है। साल 2026 में शनि मीन राशि में हैं जो पूरे साल इसी में रहेंगे, फिर अगले साल 03 जून 2027 को मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता माना गया है, जो व्यक्तियों को उसके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव होने से शनि उनको मेहनत, अनुशासन और धैर्य बनाए रखना सिखाते हैं। आइए जानते हैं किन-किन राशियों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है और यह कब तक रहेगी। 

Shani Sade Sati: इस साल ही नहीं अगले साल भी इन 3 राशियों को शनि देंगे कष्ट, परेशानियों में होगी वृद्धि


 
विज्ञापन

2 of 5
शनि की साढ़ेसाती - फोटो : Amar Ujala
शनि की साढ़ेसाती
शनि की साढ़ेसाती लगभग साढ़े सात वर्षों तक चलती है जिसके कारण इसे साढ़ेसाती कहते हैं। ढाई-ढाई वर्षों के अंतराल पर किसी एक  राशि पर तीन चरण चलते हैं। शनि जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो तीन राशियों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और दो राशियों पर शनि का ढैय्या लगती है। शनि जिस राशि में गोचर करते है उसके ऊपर, उससे अगली राशि और उसके पीछे की राशि पर शनि की साढ़ेसाती  शुरू हो जाती है। 

Shani Sade Sati: इस साल ही नहीं अगले साल भी इन 3 राशियों को शनि देंगे कष्ट, परेशानियों में होगी वृद्धि

विज्ञापन

3 of 5
शनि की ढैया - फोटो : Amar Ujala
शनि की ढैय्या
शनि एक राशि में ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि के राशि परिवर्तन के दौरान शनि जिस राशि से चौथे और आठवें भाव में होते हैं उस राशि पर ढैय्या शुरू हो जाती है। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
साल 2026 में शनि की साढ़ेसाती
  • मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण जारी है जो 31 मई 2032 तक रहेगा। 
  • कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण जारी है जो 3 जून 2027 तक रहेगा। 
  • मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा जो 08 अगस्त 2029 तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
साल 2026 में शनि की ढैय्या 
  • साल 2026 में सिंह और धनु राशि वालों के जातकों के ऊपर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा। इन दोनों ही राशियों पर 3 जून 2027 तक ढैय्या रहेगी।
शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन राशियों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चलती है उनको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कार्यों में सफलता बहुत ही देर से मिलती है। जिसके चलते कई तरह की मानसिक और आर्थिक दिक्कतों का सामना करना होता है। लेकिन शनि की साढ़ेसाती जातकों को विपरीत परिस्थितियों में जूझने और सीख देते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें