फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2032 तक शनि साढ़ेसाती का रहेगा असर, इन राशियों को रहना होगा सावधान

Fri, 17 Apr 2026 03:08 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Sade Sati 2026: ज्योतिष के अनुसार शनि की साढ़ेसाती का व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर पड़ता है। यह करीब साढ़े 7 साल की अवधि होती है, जो तीन ढाई-ढाई साल के चरणों में बंटी होती है। इनमें दूसरा चरण सबसे कठिन माना जाता है, जिसमें चुनौतियां और तनाव बढ़ते हैं, इसलिए इस समय धैर्य और सावधानी जरूरी होती है।
विज्ञापन
1 of 4
Shani Sade Sati in 2026 - फोटो : अमर उजाला
Shani Sade Sati 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार न्याय के देवता शनि के साढ़ेसाती काल का किसी व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इस अवधि में आमतौर पर तीन राशियों को साढ़ेसाती का सामना करना पड़ता है। लगभग साढ़े सात साल की यह अवधि तीन चरणों में विभाजित होती है, और प्रत्येक चरण लगभग ढाई साल का होता है। इन तीनों चरणों में से दूसरा चरण सबसे कठिन होता है। यह जीवन में चुनौतियों, दबावों और परीक्षाओं का समय होता है। प्रत्येक चरण में अलग-अलग तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए, इस अवधि के दौरान सावधान रहना, धैर्य बनाए रखना और सही कदम उठाना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Budh Gochar 2026: बुध गोचर से इन राशि वालों की बदलेगी तकदीर, करियर-कारोबार में मिलेगा विशेष लाभ
Dwidwadash Drishti Yog: सूर्य और शुक्र बनाएंगे द्विद्वादश दृष्टि योग, ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल
विज्ञापन

2 of 4
पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है जो जून 2027 तक रहेगा। इस चरण में जीवन में अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जैसे नौकरी में ट्रांसफर, कामकाज में अस्थिरता या खर्चों में तेजी से बढ़ोतरी। पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं और माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। मानसिक तनाव और बेचैनी महसूस हो सकती है, इसलिए धैर्य और संयम बहुत जरूरी है।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें। नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें और सकारात्मक सोच बनाए रखें।
विज्ञापन

3 of 4
रिश्तों में तनाव की स्थिति बन सकती है। - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
मीन राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा और सबसे कठिन चरण चल रहा है। इस दौरान व्यक्ति को करियर,धन और पारिवारिक जीवन में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी या व्यवसाय में उतार-चढ़ाव,आर्थिक तंगी और रिश्तों में तनाव की स्थिति बन सकती है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम देर से मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद भी हो सकते हैं। जून 2027 से तीसरा चरण शुरू होगा और 2032 तक साढ़ेसाती समाप्त होगी।
उपाय: दान-पुण्य करें।  जरूरतमंदों की मदद करें।  ईमानदारी और सच्चाई के रास्ते पर चलें तथा किसी भी अनैतिक कार्य से बचें।
विज्ञापन

4 of 4
करियर में धीरे-धीरे सुधार होगा - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए साढ़ेसाती का तीसरा चरण चल रहा है जिसे अपेक्षाकृत आसान माना जाता है। इस समय कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और आर्थिक दबाव रह सकता है।  साथ ही नए अवसर भी सामने आएंगे। करियर में धीरे-धीरे सुधार होगा और पुराने प्रयासों का फल मिलने लगेगा। हालांकि इस दौरान कर्ज लेने या बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचना चाहिए। जून 2027 में इस राशि को साढ़ेसाती से पूरी तरह राहत मिल जाएगी।
उपाय: शनि देव की पूजा करें। शनिवार के दिन दान करें। सादा और अनुशासित जीवनशैली अपनाएं तथा गलत कार्यों से दूर रहें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें