फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Sade Sati 2025: शनि की टेढ़ी नजर से कौन होगा सबसे ज्यादा प्रभावित? जानें शनि को शांत करने के उपाय

Sat, 28 Jun 2025 09:41 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saturn Transit Effects: शनिवार को किए गए विशेष ज्योतिषीय उपाय श्रद्धा से करने पर शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। इससे जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और आर्थिक संकटों में भी राहत मिलती है।
 
विज्ञापन
1 of 6
शनि साढ़ेसाती 2025 उपाय - फोटो : adobe
Shani Dev Ko Shant Karne Ke Upay: शनिवार का दिन हिन्दू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव की पूजा-अर्चना के लिए विशेष माना गया है। शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता कहा गया है। वे व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार दंड या पुरस्कार देते हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या महादशा चल रही हो, तो उसका जीवन संघर्षों, रुकावटों और आर्थिक संकटों से घिर सकता है। विशेष रूप से जिन लोगों को बार-बार धन हानि हो रही हो, व्यापार में नुकसान झेलना पड़ रहा हो, या नौकरी में स्थिरता नहीं मिल रही हो, उनके लिए शनिदेव की कृपा प्राप्त करना अत्यंत लाभकारी होता है।
Zodiac Signs: इन दो राशि वालों पर बनी रहती हैं शनि देव की कृपा, बनते हैं धनवान
शनिवार को किए गए कुछ विशेष उपाय शनिदेव की अशुभ दृष्टि को शांत कर सकते हैं और जीवन में नई ऊर्जा व सकारात्मकता ला सकते हैं। ये उपाय व्यक्ति को आर्थिक रूप से भी मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 असरदार उपाय, जिन्हें शनिवार के दिन श्रद्धा व विधिपूर्वक करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त हो सकती है। 
Surya Grahan 2025: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कब है, क्या भारत में पड़ेगा इसका असर?
विज्ञापन

2 of 6
जरूरतमंदों को काले कपड़े, काले तिल, उड़द की दाल का दान करें। - फोटो : Adobe Stock
सरसों का तेल और काली वस्तुओं का दान करें
शनिवार की शाम शनि मंदिर जाकर शनिदेव की प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाएं और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जप करें। इसके बाद गरीबों या जरूरतमंदों को काले कपड़े, काले तिल, उड़द की दाल, जूते-चप्पल, या कंबल का दान करें। माना जाता है कि इन चीजों के दान से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और धन संबंधी रुकावटें दूर होती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
शनिवार के दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं - फोटो : freepik
पीपल के पेड़ की पूजा करें
शनिवार के दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और उसे जल अर्पित करें। इसके बाद सात परिक्रमा करें और शनिदेव का ध्यान करते हुए प्रार्थना करें। यह उपाय शनि दोष को शांत करने और घर में सुख-समृद्धि लाने में सहायक माना जाता है।

4 of 6
शनिवार के दिन सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें। - फोटो : अमर उजाला
हनुमान जी की पूजा करें
हनुमान जी को शनिदेव का परम मित्र माना जाता है। शनिवार के दिन सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनिदेव की वक्र दृष्टि से बचा जा सकता है। इससे मानसिक शांति मिलती है और जीवन की चुनौतियां कम होती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
शनिवार को शांत मन से शनि चालीसा पढ़ें। - फोटो : अमर उजाला
शनि चालीसा और मंत्र जाप करें
शनिवार को स्नान आदि के बाद शांत मन से शनि चालीसा पढ़ें। साथ ही “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः” या “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। यह साधारण और प्रभावी तरीका है शनि की कृपा पाने का।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेवा भाव शनि दोष को कम करता है - फोटो : adobe stock
गरीबों और ज़रूरतमंदों की सेवा करें
शनिदेव को न्यायप्रिय और गरीबों का संरक्षक माना जाता है। शनिवार को भूखों को भोजन कराना, दिव्यांगों या सफाई कर्मचारियों की मदद करना शनिदेव को अत्यंत प्रिय है। यह सेवा भाव शनि दोष को कम करता है और जीवन में आर्थिक स्थिरता लाने में मदद करता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें