फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि का प्रभाव मीन राशि पर कब तक रहेगा, जानिए इससे किसे लाभ और किसे होगा नुकसान

Wed, 01 Jul 2026 08:14 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

ज्योतिष में शनि ग्रह को न्याय और कर्मफलदाता माना जाता है। शनि अभी मीन राशि में हैं और साल 2027 में मेष राशि में गोचर करेंगे। जिससे सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन
1 of 13
shani gochar 2027 - फोटो : अमर उजाला
शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद चाल से चलने वाले ग्रह हैं जिसके कारण शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं और पूरी एक राशि चक्र का चक्कर पूरा करने में इनको 30 वर्षों का समय लगता है। आपको बता दें शनि 29 मार्च 2025 को अपनी स्वराशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में गोचर किया था, जो इस समय अभी इसी राशि में हैं और 3 जून 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद मेष राशि में गोचर करेंगे। शनि जब तक मीन राशि में रहेंगे तक देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव में रहेंगे क्योंकि मीन राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। शनि के मीन राशि में रहने के कारण कुछ राशियों को लाभ तो कुछ को नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

2 of 13
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
इन राशियों के लिए अच्छा समय 
वृषभ राशि

शनि के मीन राशि में रहने से वृषभ राशि के जातकों को आने वाले समय में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आय के नए-नए स्त्रोत और रोजगार के नए-नए अवसरों में वृद्धि होगी। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। समाज में अच्छा मान-सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 13
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
शनि के मीन राशि में रहने के कारण तुला राशि वालों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपकी शत्रुओं पर विजय हासिल होगी और अधूरे काम पूरे होंगे। इस दौरान विदेश यात्रा के अच्छे योग बनेंगे। नई योजना पर काम आगे बढ़ेगा और शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। 

4 of 13
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपकी शत्रुओं पर विजय हासिल करने में आपको कामयाबी मिलेगी। विदेश यात्रा के अच्छे योग हैं। 
विज्ञापन

5 of 13
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों पर से शनि की ढैय्या खत्म होगी जिससे आपको राहत मिलेगी। जिसके कारण आपके सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं, मान-सम्मान और आय में वृद्धि देखने को मिलेगी। जो लोग नया वाहन या फिर नई संपत्ति आदि खरीदने के इच्छुक हैं उनकी इच्छा पूरी होगी। 
विज्ञापन

6 of 13
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
शनि के मीन राशि में गोचर करने से मकर राशि वालों के ऊपर से साढ़ेसाती खत्म होगी जिससे भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इससे आपके कार्यों में आने वाली बाधाएं खत्म होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और कर्जों से मुक्ति मिलेगी। अतिरिक्त आय के साधनों में इजाफा होगा।
विज्ञापन

7 of 13
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। साल 2027 बहुत ही बेहतरीन और सफल साबित होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसरों में वृद्धि होगी। 

8 of 13
मेष राशि - फोटो : amar ujala
इन राशियों के लिए चुनौतियां 
मेष राशि

साल 2027 में मेष राशि वालों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा, जिसे आपके ऊपर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। 

9 of 13
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए शनि के मीन राशि से मेष राशि में गोच करने से कार्यों में बाधाएं आएंगी। घर-परिवार में मतभेदों में वृद्धि होगी। इस दौरान आपके पिता की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। 

10 of 13
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि वालों के लिए मुश्किलों भरा समय रहेगा। आर्थिक हानि और मानसिक परेशानियां पीछा करेंगी। कार्यो में लगातार गिरावटें आ सकती है। 

11 of 13
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए समय अच्छा नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव और अलगाव की संभावना है। सेहत में लगातार गिरावट देखने को मिल सकती है। साथ ही धन हानि की संभावना है। 

12 of 13
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए अभी मुश्किलों भरा समय होगा। शनि की ढैय्या की वजह से मानसिक और आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए समय बहुत ही मिलाजुला रहने वाला होगा। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में कमी देखने को मिलेगी। आर्थिक परेशानियों से आने वाला समय भरा रह सकता है। 

Sun Transit 2026: सूर्य गोचर से इन चार राशि वालों का पलटेगा समय, मिलेगा मान-सम्मान और करियर में करेंगे तरक्की

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें