फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Gochar 2026: आज शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, जानें किन राशि वालों को मिलेगी तरक्की और किसे टेंशन

Fri, 17 Apr 2026 10:50 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Nakshatra Parivartan on 17 April 2026 : शनि नक्षत्र गोचर से कुछ राशियों को मेहनत का पूरा फल, लाभ और तरक्की मिल सकती है। लेकिन कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। ऐसे में आइए मेष से मीन तक के राशिफल को जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 13
Shani Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Shani Nakshatra Parivartan on 17 April 2026: इस साल शनि मीन राशि में रहने वाले हैं और यहां रहते हुए वह नक्षत्र पद गोचर करेंगे। बता दें, 17 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजकर 5 मिनट पर शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय और कर्म का कारक माना जाता है और उनका शुभ प्रभाव व्यक्ति के संघर्षों का मनचाहा परिणाम, सफलता और लाभ के अवसर प्रदान करता है। चूंकि शनि की चाल बेहद धीमी होती है, इसलिए इनका हर छोटा बदलाव भी जीवन पर गहरा असर डालता है, जो एक लंबे समय तक प्रभावी रहता है। ऐसे में शनि का यह परिवर्तन भी 12 राशियों के लिए शुभ-अशुभ परिणामों से भरा रहने वाला है। इस दौरान कुछ को लाभ, तो कुछ राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
Shani Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। लेकिन जल्दबाजी से बचना होगा। धैर्य और सही निर्णय आपको आगे बढ़ाएंगे। निवेश से अच्छा रिटर्न देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 13
Shani Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को लापरवाही भारी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। दैनिक कार्यों में विशेष सावधानी बरतें। सेहत आपको परेशान कर सकती है।

4 of 13
Shani Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। छोटी समस्याओं को नजरअंदाज करना आपके आगे परेशानी दे सकता है। इस समय विवाह को लेकर भी कई तरह की बाधाएं आ सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 13
Shani Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए समय सामान्य रह सकता है। निवेश करने से फिलहाल बचें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना ही बेहतर रहेगा। धन लाभ के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन

6 of 13
Shani Gochar 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए समय लकी साबित होने वाला रहेगा। आपके लिए यह समय कुछ नए बदलाव और खुशखबरी लेकर आ सकता है। रुके हुए काम पूरे होने के योग बनेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन

7 of 13
Shani Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को लाभ के अच्छे संकेत हैं। व्यापार में अच्छा नाम कमा सकते हैं। कला के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार के योग हैं। करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है।

8 of 13
Shani Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए समय चुनौतियों लेकर आ सकता है। आपको सतर्क रहने की जरूरत है। रिश्तों और कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।

9 of 13
Shani Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आपके लिए समय सामान्य रहेगा। कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन नियमित प्रयास जारी रखें। सेहत को लेकर आपको ध्यान रखना होगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ सकता है।

10 of 13
Shani Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए समय खास रहेगा, क्योंकि व्यापार में मनचाहे लाभ के योग बन रहे हैं। नए अवसर मिल सकते हैं और भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी की प्राप्ति होगी।

11 of 13
Shani Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। निवेश में लाभ होगा। व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होती दिखेंगी।

12 of 13
Shani Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को शनि की कृपा से लाभ के संकेत हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। इस दौरान नए लोगों से मिलेंगे। घर लेने का सपना पूरा होगा।
विज्ञापन

13 of 13
Shani Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। जल्दबाजी से बचें और धैर्य के साथ आगे बढ़ें। इस दौरान आप वाहन खरीद सकते हैं। नए लोग जीवन में दस्तक देंगे।

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर इन 3 राशि वालों पर प्रसन्न रहेंगे शनिदेव, करियर-कारोबार में होगी तरक्की

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें